विविध भारत

सिख फॉर जस्टिस संगठन पर भारत ने लगाया प्रतिबंध, अलगाववादी एजेंडे को देता था बढ़ावा

Sikhs for Justice संगठन पर भारत ने लगाया बैन भारत में Khalistan और अलगाववाद को देते थे बढ़ावा SFJ ने रेफरेंडम 20-20 के जरिए पाकिस्तान से मांगी थी मदद

2 min read
सिख फॉर जस्टिस संगठन पर भारत ने लगाया प्रतिबंध, अलगाववादी एजेंडे को देता था बढ़ावा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सिखों के लिए अलग देश की मांग करने वाले अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस पर प्रतिबंध लगा दिया है। pro-Khalistan संगठन sikhs for justice को गैर कानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम 1967 की धारा 3 (1) के तहत पांच साल के लिए प्रतिबंध किया गया है।

सिख समुदाय से सरकार ने की थी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक में यह निर्णय लिया। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने इस बारे में सिख समुदाय की सभी प्रमुख संस्थाओं और संगठनों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद ये फैसला लिया है।

अलगाववाद को बढ़ावा देता SFJ

खालिस्तान समर्थित सिख फॉर जस्टिस संगठन अलगाववाद एजेंडे को बढ़ावा देता है। इसे अमरीका, कनाड़ा और ब्रिटेन से कुछ चरमपंथी विदेशी सिख नागरिकों द्वारा चलाया जाता है। इस संगठन ने रेफरेंडम 20-20 के जरिए पाकिस्तान से मदद मांगी थी।

पंजाब सरकार ने फैसले को सराहा

सिख फॉर जस्टिस को बैन किए जाने के फैसले का पंजाब सरकार ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि एसएफजे को गैरकानूनी करार देना एक अच्छी बात है। दरअसल, सिख फॉर जस्टिस संगठन अवैध तरीके से पंजाब में भी अपनी गतिविधियां चला रहा थे, जिसकी वजह से राज्य में हालात बिगड़ते रहे हैं।

पाकिस्तान में भी लग चुका है बैन

केंद्र की मोदी सरकार के अनुरोध पर पाकिस्तान ने भी इसी साल 15 अप्रैल को इस संगठन पर बैन लगा लगाया है। गुरपतवंत सिंह पन्नू और परमजीत सिंह इस संगठन के प्रमुख हैं। ये न्यूयॉर्क में रहकर इस संगठन को चलाते हैं।

खालिस्तान को मजबूत करना चाहता था सिख फॉर जस्टिस

बता दें कि सिख फॉर जस्टिस एक ऑनलाइन कैंपेन चला रहा था। जो रेफरेंडम 20-20 पर काम कर रहा था। ये लोग खालिस्तान को एकबार फिर मजबूत करने की नियत से पंजाब में माहौल खराब करने की फिराक में रहते थे।

Updated on:
10 Jul 2019 10:14 pm
Published on:
10 Jul 2019 07:02 pm
Also Read
View All
High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया