विविध भारत

गिलगित-बाल्टिस्तान: मुख्य सचिव बाबर हयात तरार ने लोगों से टैक्स पर किए सवाल

गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्य सचिव बाबर हयात तरार ने लोगों से टैक्स को लेकर कई सवाल किए।
2 min read
Jun 15, 2018
pok
गिलगित-बाल्टिस्तान: मुख्य सचिव बाबर हयात तरार ने लोगों से टैक्स पर किए सवाल

नई दिल्ली। पाक-अधिकृत कश्मीर (पीओके) के गिलगित-बालटिस्तान में एक बार फिर माहौल गर्म हो गया। इस बार मामला टैक्स को लेकर है। गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्य सचिव बाबर हयात तरार ने लोगों से टैक्स को लेकर कई सवाल किए। बाबर हयात ने कहा कि आप लोग सरकार को कितना टैक्स देते हैं? हम टैक्स के नाम पर एक रुपया भी सरकार को नहीं देते।

जबरन टैक्स वसूलने के फरमान पर बवाल

बता दें कि पाकिस्तान सरकार के जबरन टैक्स वसूलने के फरमान के खिलाफ गिलगित-बाल्टिस्तान के लोग काफी समय आवाज उठा रहे हैं। जबरन टैक्स वसूलने का मामला इतना बढ़ गया था कि लोगों ने सड़कों पर आकर जबरदस्त हंगामा और प्रदर्शन किया। यहां तक कि प्रदर्शनकारियों ने बैनर-पोस्टर लेकर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लाहौर प्रेस क्लब के बाहर 'हम लेकर रहेंगे आजादी' के नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा-हमें जीने दो

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम भी देश के अन्य लोगों की तरह आम लोग हैं, हमें भी जीने का स्वतंत्र रूप से जीने का पूरा हक है।

संयुक्त राष्ट्र तक गई गिलगित-बालटिस्तान की आग

गिलगित-बालटिस्तान का मामला इतना बढ़ गया कि उसकी आवाज संयुक्त राष्ट्र में भी सुनाई दी। संयुक्त राष्ट्र पीओके के मानवाधिकार उल्लंघन पर अपनी पहली रिपोर्ट जारी की और इन उल्लंघनों की अंतरराष्ट्रीय जांच कराने को कहा।

विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया

जिस पर विदेश मंत्रालय ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि संपूर्ण जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। पाकिस्तान ने भारत के इस राज्य के एक हिस्से पर अवैध और जबरन कब्जा कर रखा है। बता दें कि गिलगित-बालटिस्तान में पिछले काफी समय से आजादी की आवाजें भी उठ रही हैं। यहां के लोग काफी समय से एक अपनी आजादी की मांग कर रहे हैं।

Published on:
15 Jun 2018 12:07 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video