
नई दिल्ली। बड़ी खबर पुडुचेरी से आ रही है। प्रदेश के पूर्व सीएम और डीएमके के दिग्गज नेता आर.वी. जानकीरमन ( R.V. Janakiraman ) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। जानकीरमन 79 साल के थे। उनके निधन से पार्टी को गहरा झटका लगा है और राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
लंबे समय से बीमार थे जानकीरमन
जानकारी के मुताबिक, आर.वी.जानकारीरमन लंब समय से बीमार थे। लेकिन, बीच में अचानक में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। लेकिन, सोमवार सुबह को डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से पार्टी को बड़ी छति पहुंची है।
उनके आवास पर रखा जाएगा पार्थिव शरीर
जानकीरमन के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा जाएगा। हालांकि, उनके निधन पर पार्टी की ओर से अभी कोई बयान नहीं दिया गया। अभी यह भी जानकारी नहीं दी गई है कि उनका अंतिम संस्कार कब होगा। लेकिन, उनके आवास पर समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो गया है।
पांच बार विधायक रहे थे जानकीरमन
आरवी जानकीरमन 26 मार्च 1996 से लेकर 18 मार्च 2000 तक पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रहे थे। इसके अलावा 2001 से मार्च, 2006 तक वह नेता प्रतिपक्ष भी रहे थे। जानकीरमन पांच बार विधानसभा चुनाव जीते थे और दो बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।