नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में पश्चिम बंगाल में शानदार जीत हासिल करने के बाद अब भाजपा के नजर 2021 में विधानसभा चुनाव पर है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त देने के लिए भाजपा ममता बनर्जी के खिलाफ अपने प्लान पर अभी से जुट गई है। तय है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच जारी तनाव कम होने की गुंजाइश कम है। बता दें कि पार्टी 294 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम 250 सीटें पाने की जुगत में है।