विविध भारत

पुणे: जाधव वाड़ी बांध में डूबने से 3 लोगों की मौत, NDRF ने तीन की बचाई जान

महाराष्ट्र के पुणे के तालेगांव के पास पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई है। दो परिवार पुणे में तालेगांव के जाधव वाणी बांध के पर पिकनिक मनाने गए थे। NDRF ने काफी प्रयास कर परिवार के तीन लोगों को बामुश्किल डूबने ने बचाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2019, 8:04 AM IST
news
पुणे: जाधव वाड़ी बांध में डूबने से 3 लोगों की मौत, NDRF ने तीन की बचाई जान

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां पुणे जिले के तालेगांव के पास पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोगों को बामुश्किल बचाया गया है। जानकारी के अनुसार सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। दो परिवार यहां पुणे में तालेगांव के जाधव वाणी बांध के पर पिकनिक मनाने गए थे। तभी वहां बड़ा हादसा हो गया और परिवार के सभी सदस्य बांध के पानी में डूब गए। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने काफी प्रयास कर परिवार के तीन लोगों को बामुश्किल डूबने ने बचाया है।

बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ की टीम बांध के पास में ही एक ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने आया हुआ था। मरने वालों की पहचान प्राशिल आधव (7), अनिल कोलसे (58) और प्रितेश अगाले (32) के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने हादसे में हुईं तीन लोगों के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान