विविध भारत

पंजाब: पटियाला की जेल में कोरोना विस्फोट, 43 महिला कैदी संक्रमित मिलीं

पंजाब के पटियाला की एक जेल में जांच के दौरान 43 महिला कैदी कोरोना संक्रमित मिली हैं
less than 1 minute read
untitled_6.png
,,

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या के बीच पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पटियाला की नाभा जेल में कोरोना विस्फोट हुआ है। जानकारी के अनुसार जेल में 43 महिला कैदी और बच्चा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। आपको बता दें कि जिला प्रशासन के निर्देश पर एक टीम जेल में कोरोना जांच कर रही है। इस दौरान जेल कर्मचारियों और अधिकारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

आपको बता दें कि पंजाब उन राज्यों में की सूची में है, जो सबसे अधिक कोरोना ग्रस्त हैं। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब बढ़कर 5,40,720 हो गई है और रिकवरी दर घटकर 94.19 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटों में 271 लोगों की मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा 1,62,114 हो गया। देश में अब तक कुल 1,13,93,021 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं।

वहीं, भारत ने 6 महीने पहले संक्रमण की सख्त पहली लहर को झेला है और उस दौरान 16 सितंबर को अब तक के सबसे ज्यादा 93,617 दैनिक मामले दर्ज किए थे। वहीं 15 सितंबर को अब तक की सबसे ज्यादा 1,169 एक-दिवसीय मौतें दर्ज हुईं थीं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 8 राज्यों - महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में कोविड-19 मामले लगतार बढ़ रहे हैं। इन हालातों को देखते हुए केंद्र ने सलाह दी है कि वे मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए कड़े कदम उठाएं।

Updated on:
30 Mar 2021 06:49 pm
Published on:
30 Mar 2021 06:44 pm
Also Read
View All
Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर