विविध भारत

प्रिंस हैरी ने नहीं निभाया शादी का वादा तो पंजाब कोर्ट पहुंची महिला, जानिए फिर क्या हुआ

महिला का आरोप, शादी से मुकरे प्रिंस हैरी के खिलाफ जारी किया जाए वारंट, पंजाब कोर्ट ने दिया दिलचस्प जवाब
2 min read
Apr 13, 2021
Prince Harry
प्रिंस हैरी ने नहीं की शादी तो हाईकोर्ट पहुंची महिला, कोर्ट ने दिया दिलचस्प जवाब

नई दिल्ली। पंजाब हाईकोर्ट ( Punjab High Court ) में एक महिला वकील ने ऐसी याचिका दाखिल की, जिस पर सुनवाई करते समय जज भी चौंक गए। महिला वकील पलविंदर कौर ने अपनी याचिका में दावा करते हुए आरोप लगाया है कि प्रिंस हैरी ( Prince Harry ) ने उनसे शादी करने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया।

महिला याचिकाकर्ता ने कोर्ट से प्रिंस हैरी के खिलाफ कानूनी एक्शन की मांग की। याचिका में प्रिंस के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी करने को भी कहा गया ताकि शादी में कोई देरी न हो। आइए जानते हैं हाई कोर्ट ने मामले को लेकर क्या किया।

महिला याचिकाकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रिंस हैरी ने उससे शादी का वादा किया था, जो अभी तक पूरा नहीं किया। इसके साथ ही याचिका दाखिल करके वाली महिला ने प्रिंस हैरी के खिलाफ वारंट जारी करने की मांग की।

वर्चुअल सुनवाई हुई
महिला वकिल की इस अजीब याचिका पर जस्टिस अनिल सिंह सांगवान की अध्यक्षता में वर्चुअल सुनवाई की गई। लेकिन याचिकाकर्ता ने मांग की कि इस मामले की कोर्ट में वास्तविक तौर पर सुनवाई हो।
महिला वकील की इस याचिका को व्यक्तिगतरूप से सुना और फैसला सुनाया।

कोर्ट ने कहा कि, मुझे नहीं लगता इस याचिका का कोई मतलब है। यह याचिका बस प्रिंस हैरी से एक दिन के शादी करने के सपने देखने जैसा है।

कोर्ट ने कहा कि इस बात की संभावना है कि आपके प्रिंस हैरी अपने सुनहरे भविष्य के लिए पंजाब के किसी गांव के साइबर कैफे में बैठे हों। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि ये अर्जी दिन में देखे गए सपने से कम नहीं है।

कोर्ट ने ये भी कहा कि इस याचिका को बहुत बुरे तरीके से तैयार किया गया है। इसमें कई मात्रात्मक गलतियां भी हैं।

कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए इसे ‘आधारहीन’ बताया। अदालत ने कहा कि- सभी जानते हैं सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर और अन्य ऑनलाइन साइट्स पर फेक आईडी बनाकर लोगों से बातचीत की जाती है। सोशल साइट पर हुई बातचीत को कोर्ट प्रमाणिकता नहीं दे सकता।

वहीं लोगों का मानना है कि महिला ने सिर्फ पब्लिसिटी के लिए इस तरह की याचिका दायर की। प्रिंस हैरी के नाम की वजह से वो सुर्खियों में आ गई।

आपको बता दें कि याचिकाकर्ता ने अपनी अर्जी में कुछ ईमेल का जिक्र भी किया, जो कथित तौर पर उसे प्रिंस हैरी के नाम से भेजे गए थे। कोर्ट ने कहा वो इस मामले पर सिर्फ अपनी सहानुभूति जता सकती है।

इस वर्ष प्रिंस हैरी ने रचाई थी शादी
आपको बता दें कि ब्रिटेन के राजशाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रिंस हैरी की शादी वर्ष 2018 में हुई। वे मेगन मर्केल से शादी के बंधन में बंधे। मेगन अभिनेत्री रह चुकीं हैं। साल 2019 में इस जोड़े ने एक बेटे को जन्म दिया। उनके बेटे का नाम आर्ची है।

Published on:
13 Apr 2021 03:12 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ