विविध भारत

पंजाब में कोरोना का कहर: 24 घंटे में मिले 3,176 केस, 59 की मौत

पंजाब में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 3,176 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 59 लोगों की मौत हो गई है

less than 1 minute read

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जारी वैक्सीनेशन के बावजूद संक्रमितों की संख्या तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि केंद्र ने वैक्सीनेशन के लिए उम्र कम करते हुए इसको 60 से 45 साल कर दिया है। वहीं, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्य कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हैं। अकेले पंजाब की अगर बात करें तो राज्य में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 3,176 नए केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 59 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि इस दौरान 1816 लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घरों को भी लौट गए हैं।

पंजाब एक नजर—

कुल केस: 2,26,059
कुल ठीक होने वाले: 1,96,831
कुल सक्रिय केस: 22,652
कुल मौत: 6,576

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में देश में 59,118 नए मामले दर्ज हुए हैं, जो कि अक्टूबर 2020 के बाद से अब तक के सबसे ज्यादा दैनिक मामले हैं। इसके साथ ही अब देश में मामलों की संख्या 1,18,46,652 तक पहुंच गई है। पिछले 2 हफ्तों से मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Updated on:
26 Mar 2021 09:00 pm
Published on:
26 Mar 2021 08:53 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश