
नई दिल्ली। बैंक मानहानि केस ( Rahul Gandhidefamation case ) मामले में अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जमानत दे दी है। बता दें कि राहुल के खिलाफ यह मामला अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसीबी) और उसके चेयरमैन अजय पटेल ने दर्ज कराया है। राहुल पर आरोप हैं कि उन्होंने नोटबंदी के दौरान बैंक पर गंभीर आरोप लगाए थे।
8 दिनों में तीसरी बार कोर्ट
राहुल गांधी पर नोटबंदी के दौरान अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसीबी) को लेकर दिए गए बयान को लेकर मानहानि का मामला दर्ज कराया गया था।
इस मामले में कोर्ट ने पहले 27 मई को राहुल गांधी को पेश होने के आदेश दिए थे। लेकिन, राहुल गांधी ने कोर्ट से अपील की थी कि उन्हें अधिक समय दिया जाए।
अदालत ने राहुल गांधी की मांग को स्वीकार करते हुए 12 जुलाई को कोर्ट के सामने पेश होने का आदेश दिया था।
दो बजे के बाद है पेशी
राहुल गांधी एडीसी बैंक मानहानि मामले में आज अहमदाबाद की मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में पेश होंगे।
इसके लिए वह गुजरात पहुंच चुके हैं। करीब 2 बजे राहुल गांधी कोर्ट के लिए रवाना होंगे।
क्या है मामला
राहुल गांधी और कांग्रेस नेता रणदीप सुरेजवाला ने नोटबंदी के दौरान अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसीबी) पर 745 करोड़ रुपए की ब्लैकमनी को व्हाइट कराने का आरोप लगाया था।
इसके बाद एडीसी बैंक और उसके चेयरमैन अजय पटेल ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया था।
गौरतलब है कि इससे पहले RSS मानहानि केस में राहुल गांधी मुंबई की अदालत में पेश हुए थे। कोर्ट ने 15 हजार के मुचलके पर राहुल गांधी को जमानत दी थी। राहुल गांधी ने पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड में RSS को लेकर सवाल उठाए थे।
वहीं, सारे मोदी चोर वाले बयान को लेकर राहुल गांधी पटना की अदालत में पेश हुए। उनके खिलाफ बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने मानहानि का केस किया था।
वहां से भी राहुल गांधी को जमानत मिल गई। अब देखना यह है कि अहमदाबाद की अदालत राहुल गांधी को लेकर क्या फैसला सुनाती है?