29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानहानि केस: राहुल गांधी की पटना की अदालत में पेशी, 10 हजार मुचलके पर मिली जमानत

Rahul Gandhi defamation case: बिहार के एमपी-एमएलए कोर्ट में Rahul Gandhi हुए पेश बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने किया था मानहानि का केस RSS मानहानि केस में मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में पेश हुए थे राहुल गांधी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 6 Jul 2019, 10:42 PM IST

rahul gandhi

मानहानि केस: राहुल गांधी की पटना की अदालत में पेशी, 'मोदी' उपनाम वाले लोगों पर टिप्पणी करने का आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) की लगातार मानहानि केस में कोर्ट में पेशी चल रही। दो दिन पहले एक मानहानि केस में राहुल गांधी मुंबई के कोर्ट में पेश हुए थे। वहीं, एक अन्य मानहानि केस में ( Rahul Gandhi defamation case ) आज पटना की अदालत ( patna court ) में वे पेश हुए। कोर्ट ने 10 हजार के मुचलके पर उन्हें जमानत मिल गई। राहुल गांधी के खिलाफ बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी ( Sushil Modi ) ने मानहानि का केस किया था।

वहीं, अदालत में पेशी से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ' आज दोपहर दो बजे पटना के सिविल कोर्ट में मेरी पेशी है। RSS मानहानि केस के बाद एक और केस में मेरी आज पेशी होगी। सत्यमेव जयते।'

क्या है मामला?

राहुल गांधी के खिलाफ बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने मानहानि का केस किया है। सुशील मोदी का आरोप है कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने एक चुनावी सभा के दौरान 'मोदी' उपनाम वाले लोगों के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी।

राहुल गांधी ने 13 अप्रैल को बेंगलुरु के काकोर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आखिर मोदी सरनेम वाले लोग ही चोर क्यों हैं?

राहुल गांधी के इस बयान के बाद सुशील मोदी ने कहा था कि तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी उपनाम वाले लोगों का उपहास उड़ाया। मेरे नाम में भी मोदी है, इसलिए उन्होंने मेरा भी उपहास उड़ाया है। इसके कारण मेरी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।

सुशील मोदी के इसी आरोप में पटना के तत्कालीन सीजेएम ने संज्ञान लिया और मामले का ट्रायल करने के लिए इसे एमपी-एमएलए कोर्ट में भेज दिया।

मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में हुई थी राहुल की पेशी

गौरतलब है कि हाल ही में RSS मानहानि केस में मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी हुई थी। राहुल गांधी पर आरोप था कि पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा से जोड़ा था। हालांकि, कोर्ट में राहुल गांधी ने कहा कि मैं निर्दोष हूं। कोर्ट ने 15 हजार रुपए के मुचलके पर उन्हें अग्रिम जमानत दे दी थी।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग