विविध भारत

यात्रियों को जल्द एक और तोहफा देगा रेलवे, कम हो सकता है किराया

रेल मंत्री के पीयूष गोयल के मुताबिक सरकार एमडीआर चार्ज को हटाने का विचार कर रही है।

2 min read
train stop on track, track stop all sudden, noise in train, train fault, running train stop and passenger scared, indian railway, rail accident, gwalior indore intercity, shivpuri news, gwalior news in hindi, mp news
indian railway : The distance between Itarsi-Bhopal increased

नई दिल्ली। सरकार रेल यात्रियों को जल्द एक और तोहफा देने की योजना बना रही है। इस मामले में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि जल्द ही रेल यात्रियों को ऑनलाइन टिकट पर किराए में छूट मिलेगी। रेल मंत्री के मुताबिक सरकार मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) चार्ज को हटाने का विचार कर रही है। अगर ये चार्ज हट जाता है तो रेल यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट सस्ता हो जाएगा।

क्या है एमडीआर चार्ज?
एमडीआर को मर्चेंट डिस्काउंट रेट कहा जाता है। इस चार्ज को आईआरसीटीसी ऑनलाइन टिकट पर यात्रियों से लेती है। जब कोई भी यात्री आईआरसीटीसी के जरिए टिकट बुक करता है तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर एमडीआर चार्ज देना पड़ता है। रेल मंत्री के मुताबिक बैंकों से इस चार्ज को खत्म करने के बारे में बात की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यात्रियों को राहत मिलेगी।

युवाओं को लिए 10 लाख नौकरियां
वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे रोजगार बढ़ाने पर विचार कर रहा है। आने वाले कुछ सालों में रेलवे में 10 लाख लोगों को भर्ती किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा है। रेलवे जल्द ही पटरियों के आधुनिकीकरण का टेंडर जारी करेगा।

इस ऐप से टिकट बुक करने पर मिलेगा फ्री में सफर करने का मौका
भारतीय रेलवे इस दिवाली अपने यात्रियों के लिए खास ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत आप फ्री में सफर करने का मौका पा सकते हैं। बस आपको टिकट बुक करते वक्त कुछ बातों को ध्यान रखना होगा। रेलवे की ये योजना एक 1 अक्टूबर से लांच हुई है। दरअसल सरकार भीम और यूपीआई ऐप को बढ़ावा देना चाहती है। इसके लिए रेलवे एक नया ऑफर लेकर आया है। आईआरसीटीसी से मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना का लाभ पाने के लिए यात्रियों को टिकट भीम ऐप से बुक करना होगा। इसके बाद रेलवे की ओर से एक लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। ये लकी ड्रॉ पूरी तरह से कप्यूटराइज्ड होगा। इस ड्रॉ में पांच लोगों को चुना जाएगा। इन पांच विजेताओं को मुफ्त में यात्रा करने का मौका मिलेगा।

Published on:
06 Oct 2017 04:46 pm