विविध भारत

हालात की समीक्षा के लिए राजनाथ सिंह का 23 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर दौरा

राजनाथ सिंह अपने दौरे के दौरान राजनीतिक दलों के नेताओं और नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मिल सकते हैं।

less than 1 minute read

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। हालात की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह राज्य में, खासकर घाटी और भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने के साथ-साथ राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। दो प्रमुख राजनीतिक दलों नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) द्वारा बहिष्कृत निकाय और ग्राम पंचायत चुनाव होने के बाद एकदिवसीय दौरे पर यहां आ रहे सिंह राज्यपाल सत्यपाल मलिक और वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा बलों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर राज्य की वर्तमान स्थिति का जायजा लेंगे।इस दौरान वह राजनीतिक दलों के नेताओं और नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मिल सकते हैं।

धमाके में हुई मौत

बता दें कि अशांत जम्मू कश्मीर में रविवार को कुलगाम में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। वहीं घटनास्थल के पास पांच नागरिकों की मौत हो गई। एनकाउंटर में दो जवान भी घायल हुए हैं। कुलगाम में एनकाउंटर के बाद मुठभेड़ स्थल के पास एक बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें 5 स्थानीय नागरिक की मौत हो गई। इसके अलावा इस ब्लास्ट में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि धमाके में करीब 40 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद अपने बयान में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि लोगों से मुठभेड़ के बाद एनकाउंटर साइट पर ना जाने की अपील की गई थी, जिसे ना मानकर कई लोग यहां पहुंच गए। इसी बीच यहां ब्लास्ट हुआ, जिसमें नागरिकों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर निकाय चुनाव नतीजे: घाटी में कांग्रेस का बेहतरीन प्रदर्शन, जम्मू में बीजेपी बड़ी पार्टी
Published on:
21 Oct 2018 05:29 pm
Also Read
View All
Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा