विविध भारत

रिपोर्ट में दावा: संयुक्त राष्ट्र को तीन महीने में मिले याैन उत्पीड़न के 64 मामले

दुजारिक ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सभी मामले अभी प्रारंभिक जांच में हैं।

less than 1 minute read
रिपोर्ट में दावा: संयुक्त राष्ट्र को तीन महीने में मिले याैन उत्पीड़न के 64 मामले

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संयुक्त राष्ट्र को अपने विभिन्न कार्यालयों, एजेंसियों और उसके कार्यक्रमों को लागू कर रहे भागीदार संगठनों से जुलाई तथा सितंबर के बीच 77 पीड़ितों से जुड़े यौन शोषण तथा उत्पीड़न के 64 नए आरोपों की शिकायतें मिली हैं।

ये भी पढ़ें

मी-टू: एमजे. अकबर ने खबर पर चर्चा के लिए होटल में बुलाया फिर मेरे साथ रेप किया

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के अनुसार- एक जुलाई से 30 सितंबर 2018 के बीच 64 आरोपों में से छह शांतिरक्षकों से जुड़े मामले सामने आए हैं और 33 आरोप संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों, निधि और कार्यक्रमों के लोगों से संबंधित हैं। इसके अलावा 25 अन्य गैर संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी हैं, जो विश्व निकाय के कार्यक्रमों को लागू कर रहे संगठनों के साथ जुड़े हुए हैं।

दुजारिक ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सभी मामले अभी प्रारंभिक जांच में हैं। अभी किसी भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हर तिमाही में ये जानकारियां महासचिव एंतोनियो गुतारेस की इस मुद्दे पर ‘पारदर्शिता बढ़ाने’ की पहल का हिस्सा हैं। इन सभी मुद्ददों की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

पढ़ाने के दौरान अश्लील बातें करने के आरोप पर एनआईडी प्रोफेसर बर्खास्त
Published on:
06 Nov 2018 04:45 pm
Also Read
View All