विविध भारत

नीता अंबानी के बीएचयू में विजिटिंग प्रोफेसर बनने की खबरें फर्जीः रिलायंस

नीता अंबानी को बीएचयू का विजिटिंग प्रोफेसर बनाए जाने को लेकर सामने आई खबरों पर रिलायंस की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें इस जानकारी को फर्जी करार दिया गया है।

less than 1 minute read
nita ambani visiting professor
nita ambani visiting professor

नई दिल्ली। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में इन दिनों रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी को विजिटिंग प्रोफेसर बनाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिसका विरोध करने के लिए खुद छात्र लोग धरने पर उतर आए है और जमकर इसका विरोध कर रहे हैं। बीएचयू के छात्रों ने नीता अंबानीको विजिटिंग प्रोफेसर बनाए जाने को लेकर कहा है कि किसी अमीर घराने की महिला के होने से महिला सशक्तिकरण का उदाहरण मानना गलत है। छात्रों ने कहा है हमारे देश में ऐसी कई महिलाएं हैं जो अपनी मेहनत से सशक्त हुई हैं ना कि किसी उद्योगपति की पत्नी होने मात्र से महिला सशक्त हो सकती हैं।

मामले को तूल पकड़ते देख रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रवक्ता ने उन सभी खबरों को गलत बताया है जिनमें कहा गया था कि रिलायन्स इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन नीता अंबानी को बनारस हिंदू विश्विद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर बनाने के लिए किसी भी तरह का कोई बुलाबा नही आया है। उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि मीडिया में चल रही सभी खबरें झूठी हैं।

नीता अंबानी ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया ‘हरसर्किल’

दुनिया के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की पत्नि एंव रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने हाल ही में महिलाओं के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘हरसर्किल’ लॉन्च किया है। ‘हरसर्किल’ अपनी तरह का यह पहला डिजिटल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है। जिसका उद्देश्य महिलाओं को इस प्लेटफॉर्म के जरिए सबके सामने लाना है। ‘हरसर्किल’ प्लेटफॉर्म महिलाओं को एक सुरक्षित माध्यम देगा।

Updated on:
17 Mar 2021 08:32 pm
Published on:
17 Mar 2021 07:27 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन