30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के लिए सोना खरीदने का शानदार मौका, 13 दिन में 2238 रुपए हुआ सस्ता

सोने के अधिकतम दाम में 11000 रुपए से उपर की गिरावट आ चुकी है। मार्च के महीने में अब तक सोना करीब 2238 रुपए सस्ता हो चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 13 Mar 2021, 9:15 PM IST

gold price more cheaper

gold price more cheaper

नई दिल्ली। शादियों का सीजन आते ही बाजार सोने के भाव से हमेशा गर्म रहता है लेकिन ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है जब सोने के भाव में तेजी से गिरावट आई है। बीते कुछ महीनों से सोने के दाम में काफी गिरावट देखने को मिली है।अब जैसे-जैसे सहालग नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे शादी करने वालों के लिए खुशखबरी आती जा रही है क्योंकि केवल इस महीने यानी मार्च के 13 दिनों में सोना करीब 2238 रुपए सस्ता हो चुका है।

यह भी पढ़ें:- आटा-चावल से लेकर चाय तक में आया उबाल, 3 महीने में दाल-तेल हुए महंगे

सोना-चांदी से जुड़े कारोबारी तो यह तक कह रहे हैं कि आने वाले कुछ समय में सोने की कीमतों में और गिरावट देखी जा सकती है। बाजार के जानकारों को मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम 42500 रुपए प्रति दस ग्राम तक आ सकते हैं। बीते एक हफ्ते में सोने के दाम में करीब 183 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।

मार्च में इतना सस्ता हुआ सोना

मार्च महीने की बात करें तो अबतक सोने की कीमतों में 2238 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ चुकी है। वहीं, जनवरी से लेकर अबतक सोने की कीमतें करीब 5870 रुपए गिर चुकी हैं। अब जब अप्रैल महीने से शादियां शुरू होने वाली हैं, तो उनके लिए खुशखबरी है जिनके घर में इस सीजन में शादी होने वाली है। उनके लिए यह बड़ा मौका है क्योंकि सोने की कीमतें अपने अधिकतम दाम से 11,922 रुपए नीचे आ चुके हैं।

सोने की कीमतों में गिरावट का कारण

जानकारों के मुताबिक सोने की कीमतों में गिरावट आने के कई कारण सामने आ रहे हैं। बजट में इंपोर्ट ड्यूटी में 2.5 प्रतिशत की कटौती आने से इसका सीधा असर सोने और चांदी की मार्केट पर पड़ रहा है। वहीं, दूसरी वजह बिटकॉइन की कीमतों में जोरदार बढ़त थी। इसका मुख्य कारण था कि लोग सोने के निवेश से पैसा निकाल कर दूसरी जगहों पर निवेश कर रहे थे। इसमे काफी पैसा बिटकॉइन में लगाया गया। जिसकी वजह से से भी सोने की चमक फीकी पड़ी है।

यह भी पढ़ें:-1अप्रैल से 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियां सड़क से हटाई जाएंगी, नहीं करा पाएंगे नवीकरण

बड़ी खबरें

View All

कारोबार