विविध भारत

Covid-19 : भारत-ब्रिटेन के बीच सभी उड़ानों पर रोक, कल रात 12 बजे से होगी लागू

केंद्र ने नया स्ट्रेन सामने आने के बाद सभी उड़ानें पर लगाई रोक। भारत और ब्रिटेन के बीच 31 दिसंबर तक हवाई यात्रा पर रोक।

less than 1 minute read
air service
नया स्ट्रेन सामने आने के बाद सभी उड़ानें पर लगाई रोक।

नई दिल्ली। ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण का नया स्ट्रेन सामने आने और अचानक कोरोना मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने भारत और ब्रिटेन के बीच सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। कल रात 12 बजे से रोक लागू होगी। हवाई उड़ानों पर रोक 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। केंद्र सरकार ने यह कदम कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए उठाया है।

जरूरी सावधानी पर जोर

सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इससे पहले कहा था कि ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से उत्पन्न खौफ से भारत के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर भारत सरकार पूरी तरह से सर्तक है। हम इस बात को ध्यान में रखते हुए जरूरी सावधानी अभी से बरत रहे हैं।

बता दें कि ब्रिटेन में फैले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सऊदी अरब ने इस बात को ध्यान में रखते हुए सख्त कदम उठाया है। सऊदी अरब ने ऐलान किया है कि कोरोना नया स्ट्रेन सामने आने और उसके तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर अस्थायी रूप से अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवाएं स्थगित कर दी हैं। करीब 15 से ज्यादा देशों ने अपनी हवाई सेवा स्थगित कर दी है।

Updated on:
21 Dec 2020 03:47 pm
Published on:
21 Dec 2020 03:42 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन