विविध भारत

अभिनेता ऋषि कपूर ने निधन पर जानी-मानी हस्तियों ने जताया शोक

Bollywood Actor Rishi Kapoor के निधन पर देश में शोक की लहर राजनीति, खेल और फिल्मी जगत की हस्तियों ने किया आखिरी सलाम 70 के दशक में की थी फिल्मी करियर की शुरुआत

2 min read
Rishi Kapoor
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

नई दिल्ली। बॉलीवुड ( Bollywood ) के दिग्गज अभिनेता और कपूर खानदान के चश्मोचिराग ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) का मुंबई ( Mumbai ) के एच एन रिलायंस अस्पताल ( H N Reliance Hospital ) में निधन हो गया। उनके परिवार ने इस ऋषि कपूर के निधन की खबर की पुष्टि की है। बुधार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ऋषि को सांस लेने में समस्या हो रही थी। इस शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जहां लंबे संघर्ष के बाद ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

70 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाला ये कलाकार अपने अभिनय के दम पर करोड़ों दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ गया। यही वजह रही कि ना सिर्फ फिल्मी जगत बल्कि खेल और राजनीति के दिग्गज भी उनके मुरीद थे। ऋषि कपूर के निधन पर इन तमाम लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि दी।

बॉलीवुड ऐक्टर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी। उन्होंने ऋषि कपूर चला गया..मैं पूरी तरह टूट गया हूं।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय ने भी ऋषि के निधन पर अपना शोक व्यक्त किया। उन्होंने इसे किसी डरावने सपने की तरह बताया।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताते हुए उनके इलाज के दौरान उनके और पत्नी नीतू सिंह के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया। राहुल ने इस हफ्ते को भारतीय सिनेमा के लिए काफी डरावना बताया।

ऋषि कपूर के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट के जरिये शोक व्यक्त किया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह न सिर्फ एक अच्छे ऐक्टर थे बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे।

क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने ऐक्टर ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

रोमांटिक से लेकर गंभीर किरदारों में उन्हों फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी। कॉमेडी से लेकर निगेटिव रोल में ऋषि ने तहलका मचा दिया था। नए और पुराने दौर के अभिनेताओं के साथ उन्होंने खूब फिल्में की।

Published on:
30 Apr 2020 10:35 am