विविध भारत

भारत बंद के दौरान बेकाबू भीड़ देख भड़क गया बैल, बाल-बाल बचे विधायक

राजद सांसद को भारत बंद के बीच महंगी पड़ी बैलगाड़ी की सवारी, बेकाबू भीड़ को देख भड़का बैल। बड़ी मुश्किल काबू में आया।

2 min read
भारत बंद के दौरान बेकाबू भीड़ देख भड़क गया बैल, बाल-बाल बचे विधायक

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर विरोधी दलों की ओर से आयोजित भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सबसे ज्यादा असर बिहार में दिखाई दिया। सुबह से जहां विपक्षी दल के नेता और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया वहीं एक दिलचस्प वाकया ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। मोतिहारी से राजद विधायक फैसल रहमान बंद के समर्थन में बैलगाड़ी पर निकले ये सोचकर कि महंगाई की मार पर बैलगाड़ी से वार करेंगे, लेकिन उन्हें ये सवारी काफी भारी पड़ी।

ये भी पढ़ें

CM के पुत्र कार्तिकेय की दुकान के बाहर प्रदर्शन, सड़कों पर उतरी कांग्रेस

ये है पूरा मामला
हुआ कुछ यूं कि राजय विधायक रहमान जब गांधी चौक से अपील करते हुए छतौनी चौक तक पहुंचे तो उनके रथ में लगा बैल बेकाबू भीड़ को देखकर भड़क गया। बैल के भड़कते ही वहां मौजूद समर्थकों में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में विधायक महोदय भी बाल बाल बचे। बड़े जतनों के बाद इस बैल को काबू में किया गया। गनीमत यह रही कि बैलगाड़ी पर सवार लोग भी सुरक्षित रहे और वहां मौजूद लोगों में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

बिहार में सबसे ज्यादा असर
इससे पहले भारत बंद के चलते प्रदर्शन के दौरान रेल और सड़क यातायात पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे तक ही देशभर में 25 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। सबसे ज्यादा बिहार में इसका असर देखने को मिला है। विपक्ष के भारत बंद के दौरान मधुबनी रेलवे स्टेशन पर 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस ट्रेन को भी भाकपा कार्यकर्ताओं ने रोक दिया और नारेबाजी की। 55514 जयनगर- समस्तीपुर सवारी गाड़ी को बंद समर्थकों ने रोक दिया। आंदोलनकारियों ने यहां 25 मिनट तक ट्रेन को रोके रखा और हंगामा मचाया। वैशाली में बंद समर्थक जाप नेताओं ने आम्रपाली एक्सप्रेस को रोका, कई सारी ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रुकी हुई हैं। सहरसा में बंद समर्थकों ने कोसी एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया है और वहीं शंकर चौक के पास आगजनी कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। आरा में भारत बंद को लेकर बंद समर्थकों ने आरा-पटना पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया है और नारेबाजी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

भारत बंद कराने निकले कांग्रेसियों में ही हो गया विवाद, पकड़ी एक दूसरे की कॉलर, देखें पूरा वीडियो
Published on:
10 Sept 2018 02:54 pm
Also Read
View All