21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत बंद:बिहार में एक बच्ची की मौत, जानिए अब तक कहां क्या हुआ?

यहां पढ़िए भारत बंद के दौरान अब तक कहां क्या हुआ?

2 min read
Google source verification
bharat band

भारत बंद:बिहार में एक बच्ची की मौत, जानिए अब तक कहां क्या हुआ?

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद बुलाया है। इस बंद में कांग्रेस को करीब 21 दलों का साथ मिला है। भारत के कई हिस्सों में बंद का जोरदार असर दिख रहा है। कहीं हिंसक झड़प, कहीं यातायात प्रभावित, तो कहीं से उग्र प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। वहीं, बिहार के जहानाबाद में समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई। आइए एक नजर डालते हैं कि बंद के दौरान अब तक कहां और क्या हुआ?

-भारत बंद का सबसे बड़ा असर बिहार में देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना में सांसद पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के जमकर दौरान प्रदर्शन किया, उन्होंने अपने समर्थकों के साथ ट्रेन रोकी। इसके अलावा उनके समर्थकों ने बस में तोड़फोड़ की। राजेंद्र नगर रेलवे टर्मिनल के बाहर बसों पर पत्थरों और लाठी से हमला किया गया और आगजनी की। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने हाईकोर्ट के सामने तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच हाईकोर्ट के जज को अंदर जाने से दिया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जज की गाड़ी के सामने जमकर हंगामा किया।

- वहीं, उत्तर प्रदेश के देवरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरन दुकानें बंद करवाईं। भारत बंद के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस कारण कई जगहों पर यातायात प्रभावित हुए और लोगों को परेशानी हो रही है।

- प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल में 20 लेफ्ट कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। ये सभी कार्यकर्ता दुर्गापुर रेलवे स्टेशन में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे।

- गुजरात में भी बंद का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक, गुजरात कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव, गुजरात काग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा समेत अन्य कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया गया है।

- महाराष्ट्र में बंद का असर दिख रहा है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जगह-जगह सड़कों पर उतकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बंद में कांग्रेस को मनसे का भी साथ मिला है। मुंबई में मनसे के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कई जगह दुकानें बंद करवाईं। वहीं, सड़क उर उतरे कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

- केरल में बंद का असर साफ दिख रहा है। बंद के दौरान राज्य की बस सर्विस भी पूरी तरह से ठप हो गई है।

- कर्नाटक के मेंगलुरु में कुछ उपद्रवियों ने एक प्राइवेट बस पर पत्थर फेंके। गनीमत यह रही कि किसी पथराव में किसी को चोट नहीं आई है।

- ओडिशा के भुवनेश्वर में भी भारत बंद का बड़ा असर दिख रहा है। सड़कों पर विपक्षी पार्टियां उतर चुकी हैं और कई जगह ट्रेनों को रोक दी गई है।

- तेलंगाना में भी कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे चुके हैं। यदादरी भुवनागिरी , भोंगिर और मुर्शिदाबाद में बसों को रोक दिया गया है।