विविध भारत

राम मंदिर निर्माण के लिए 2500 करोड़ रुपए चंदा मिला, अब इस तरह से दे सकेंगे दान

Highlights डोर-टू-डोर चंदा अभियान को बंद करने का निर्णय लिया है। ट्रस्ट की वेबसाइट पर लोग ऑनलाइन दान कर सकेंगे।

less than 1 minute read
ram mandir
राम मंदिर का निर्माण।

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश में घर-घर जाकर चंदा अभियान चल रहा था। मगर अब यह अभियान बंद कर दिया गया है। अब तक 2500 करोड़ से अधिक रुपए जमा हो चुके हैं। अब ट्रस्ट ने डोर-टू-डोर चंदा अभियान को बंद करने का निर्णय लिया है।

ट्रस्ट के अनुसार, अब जो लोग मंदिर निर्माण में अपना सहयोग देना चाहते हैं तो ट्रस्ट की वेबसाइट पर लोग ऑनलाइन दान कर सकेंगे। राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार हम मंदिर के सामने एक जमीन के लिए बातचीत कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद ने बताया कि 4 मार्च तक बैंकों की रसीदों के अनुसार निर्माण के लिए लोगों ने 25 सौ करोड़ रुपये से अधिक दान दिए हैं।

गौरतलब है कि कुछ माह पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया था। इसके बाद ट्रस्ट ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राम मंदिर के लिए चंदा अभियान की शुरुआत की थी। राष्ट्रपति ने पांच लाख एक रुपए का दान दिया था। इसके बाद से लोगों ने जमकर मंदिर निर्माण के लिए दान किया है।

Published on:
06 Mar 2021 08:46 pm