विविध भारत

संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- समस्या आरक्षण नहीं, आरक्षण की राजनीति है

बिहार चुनाव के दौरान भागवत की तरफ से आरक्षण की समीक्षा को लेकर दिए गए बयान को लेकर काफी बवाल मचा था।

2 min read
संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- समस्या आरक्षण नहीं, आरक्षण की राजनीति है

नई दिल्ली। आरक्षण को लेकर देशभर में चल रहे बवाल के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि आरएसएस ने हमेशा आरक्षण व्यवस्था का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण कोई समस्या नहीं है, लेकिन आरक्षण की राजनीति समस्या है। गौरतलब है कि बिहार चुनाव के दौरान भागवत की तरफ से आरक्षण की समीक्षा को लेकर दिए गए बयान को लेकर काफी बवाल मचा था।

आरएसएस आरक्षण का समर्थन करता है

ये भी पढ़ें

राम सिर्फ भगवान नहीं इमाम-ए हिंद हैं, अयोध्या में जल्द बनना चाहिए भव्य : मोहन भागवत

उन्होंने कहा, 'सामाजिक कलंक को मिटाने के लिए संविधान में प्रदत्त आरक्षण का आरएसएस पूरी तरह समर्थन करता है। आरक्षण कब तक दिया जाना चाहिए, यह निर्णय वही लोग करें, जिनके लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है। जब उन्हें लगे कि यह जरूरी नहीं है, तो वे इसका निर्णय लें। तब तक यह जारी रहना चाहिए। इस व्यवस्था के प्रारंभ से आरएसएस का यही विचार है और यही विचार रहेगा।'

बदला-बदला सा भागवत का अंदाज

उन्होंने कहा, 'आरक्षण कोई समस्या नहीं है, समस्या आरक्षण की राजनीति से है। समाज का एक अंग पीछे छूट गया है, यह हमारे कर्मों का परिणाम है। इस 1000 साल पुरानी बीमारी को ठीक करने के लिए हमें 100-150 साल पीछे जाना होगा और मैं नहीं समझता कि यह कोई महंगा सौदा है।' भागवत का यह ताजा रुख उनके 2015 के रुख से अलग है, जब उन्होंने सार्वजनिक तौर पर आरक्षण नीतियों की समीक्षा की मांग की थी।

एससी-एसटी अधिनियम पर भी बोले

एससी/एसटी अत्याचार निवारक अधिनियम को कमजोर करने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर टिप्पणी से इनकार करते हुए भागवत ने कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की जरूरत पर जोर दिया। भागवत ने कहा कि अत्याचार रोकने के लिए अकेले कानून पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके लिए सामाजिक सौहार्द्र की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'दलितों पर अत्याचार होते हैं। इसीलिए यह कानून बनाया गया। लेकिन कानून को ठीक से लागू किया जाना चाहिए और इसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। यह सच्चाई है कि कानून को सही से लागू नहीं किया गया और इसका दुरुपयोग भी हुआ है।'

ये भी पढ़ें

समलैंगिकता पर बोले मोहन भागवत, हो-हल्ला करने की बजाए समाज उनकी व्यवस्था करे
Published on:
20 Sept 2018 03:59 am
Also Read
View All
SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें