विविध भारत

शौक बड़ी चीजः Burger खाने के लिए शख्स ने चुकाई 2 लाख से ज्यादा की कीमत, हेलिकॉप्टर से तय की 725 किमी दूरी

बर्गर खाने के शौकीन शख्स ने चुकाई 2 लाख से ज्यादा की कीमत हेलिकॉप्टर बुक करवाकर तय किया 725 किलोमीटर का सफर अपने इस शौक के चलते विक्टर बंटोर रहे सुर्खियां

2 min read
Dec 05, 2020
Russian Businessmen spent 2 lakh for burger
बर्गर खाने के लिए शक्स ने चुकाई 2 लाख से ज्यादा कीमत

नई दिल्ली। हर किसी में कोई ना कोई शौक जरूर होता है, हालांकि अपने शौक के लिए किस हद तक कीमत चुकाई जाती है ये शौक रखने वाले के जुनून पर निर्भर करता है। कई बार लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए क्या कुछ नहीं कर जाते। लाखों, करोड़ों रुपए यहां तक की लंबे से लंबा सफर तक तय कर लेते हैं।

कुछ ऐसा ही मामला एक बार सामने आया है जब एक बर्गर ( Burger ) खाने के शौकीन ने अपना शौक पूरा करने के लिए 2 लाख रुपए से भी ज्यादा कीमत चुकाई है।

चौंक गए ना आप। दरअसल इस शख्स को अचानक बर्गर खाने का मन हुआ। विक्टर ( Victor Martynov ) नाम के इस कारोबारी को जहां बर्गर खाना था वो उसकी पहुंच से 362 किमी की दूरी पर था। बस फिर क्या था, विक्टर ने एक चॉपर बुक किया और चल पड़े अपने मंजिल की तरफ। आईए जानते हैं फिर क्या हुआ...

रशियन अरबपति विक्टर मार्टीनोव इन दिनों खूब सुर्खियां बंटोर रहे हैं। उनके चर्चा में आने की वजह उनकी बर्गर के प्रति दीवानगी है। विक्टर ने हाल में बर्गर खाने के अपने शौक के चलते 2 लाख से ज्यादा की कीमत चुकाई है।
बर्गर खाने के लिए विक्टर ने 450 मील यानी करीब 725 किलोमीटर की दूरी तय की है। इससे लिए उसने करीब दो लाख रुपए में एक चॉपर बुक किया।

33 साल के विक्टर मार्टीनोव ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ क्रीमिया के अलुस्था में छुट्टियां मना रहे थे और उन्हें वहां का लोकल फूड कुछ खास पसंद नहीं आया। ऐसे में उनकी इच्छा एक बर्गर खाने की हुई और उन्होंने ये फैसला किया कि वे उसी जगह पर बर्गर खाएंगे जहां का उन्हें पसंद है।

लोकल फूड आउटलेट्स का खाना पसंद ना आने पर विक्टर ने मैकडॉनल्ड का बर्गर खाने का मन बनाया। लेकिन जिस जगह ये कपल रुका हुआ था वहां से मैकडॉनल्ड का सबसे नजदीकी आउटलेट करीब 725 किलोमीटर दूर था।

बर्गर से ज्यादा सफर पर खर्च
रूस के रईस कारोबारी विक्टर ने अलुस्था के मैकडॉन्ड पहुंचकर खाना ऑर्डर किया। मीडिया रिपोट से मिली जानकारी के मुताबिक मैकडॉनल्ड के आउटलेट पहुंचकर विक्टर मार्टीनोव और उनकी गर्लफ्रेंड ने खाने के लिए 49 पाउंड्स (4,880 भारतीय रुपया) खर्च किया। जबकि यहां पहुंचने और वापस जाने के लिए विक्टर ने 2000 पाउंड यानी करीब 2 लाख रुपए खर्च कर डाले।

हेलिकॉप्टर बेचने वाली कंपनी के सीईओ
दरअसल विक्टर मार्टीनोव मॉस्को की एक हेलिकॉप्टर बेचने वाली कंपनी के सीईओ हैं। विक्टर कहते हैं मैं और मेरी पार्टनर प्रॉपर आर्गेनिक फूड से थक गए थे।
हम नॉर्मल मैक्सिकन फूड खाना चाहते थे। वहां पहुंचने के लिए सबसे तेज और आसान तरीका चॉपर ही था।

Published on:
05 Dec 2020 02:00 pm