देश के कई राज्यों में राज्यपाल को फेरबदल किया गया है।
नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में राज्यपाल को फेरबदल किया गया है। बिहार के गवर्नर सत्यपाल मलिक को जम्मू कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है । सत्यपाल मलिक एन एन वोहरा की जगह लेंगे। जम्मू कश्मीर में इस वक्त राज्यपाल शासन लागू है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया । जबकि गंगा प्रसाद को सिक्कम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। तथागत रॉय को मेघालय का राज्यपाल होंगे । एस एन आर्या हरियाणा के गवर्नर बनाए गए हैं। बेबी रानी मौर्या उत्तराखंड की राज्यपाल बनीं हैं।
भाजपा-पीडीपी का गठबंधन टूटा
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में भाजपा और पीडीपी गठबंधन टूटने के बाद राज्यपाल शासन लागू किया गया है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन टूटा है तब से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। एक दूसरे पर लगातार हमले बोले जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के साथ सरकार बनाना उसके लिए जहर पीने जैसा था। उन्होंने कहा कि, "मुफ्ती साहब ( महबूबा के पिता) भाजपा के साथ सरकार बनाने के लिए दोबारा इसलिए तैयार हुए थे क्योंकि हमारा वाजपेयी जी की सरकार के वक्त अच्छा गठबंधन चला था। लेकिन इस वक्त यह काफी कठिन फैसला रहा। बीजेपी के साथ गठबंधन करना जैसे जहर पीना था। मैने 2 साल 2 महीने गठबंधन का खामियाजा भुगता है।"
भाजपा ने पीडीपी पर लगाया आरोप
गौरतलब है कि भाजपा ने पीडीपी के साथ संबंध तोड़ लिया था। भाजपा ने पीडीपी पर आरोप लगाया था कि यहां पर मोदी सरकार के विकास कार्यों को सही तरीके से पेश नहीं किया जा रहा है। खासकर जम्मू के विकास में पीडीपी की सरकार ने अनदेखी की है। जिसके बाद भाजपा ने महबूबा मुफ्ती सरकार से संबंध तोड़ लिया था।