विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, सर्च ऑपरेशन से तिलमिलाए दहशतगर्द

पुलिस ने कहा, 'राष्ट्रीय राइफल्स, राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के विशेष अभियान समूह ने जैसे ही इलाके में दबिश बढ़ाई, आतंकियों ने उन पर गोली चला दी। इसके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई।'
1 minute read
• •
Updated: 20 Sep 2018, 5:05 PM IST
Jammu and Kashmir
पुलवामा एनकाउंटर में मारे गए तीन आतंकी, सेना पर हुई पत्थरबाजी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरुवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी की सूचना है। राज्य की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुमलर गांव के जंगलों में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने कहा, 'राष्ट्रीय राइफल्स, राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के विशेष अभियान समूह ने जैसे ही इलाके में दबिश बढ़ाई, आतंकियों ने उन पर गोली चला दी। इसके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई।'

तीन-चार हो सकते हैं आतंकी- सूत्र

प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिलहाल किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। फायरिंग की आवाज के आधार पर सुरक्षा बलों का अनुमान है कि आतंकियों की संख्या तीन या चार हो सकती है। भारतीय जवानों ने स्‍थानीय लोगों से घर के ही अंदर रहने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि बांदीपोरा को कश्मीर के सबसे अशांत इलाकों में माना जाता है। यहां अक्सर सैन्य बलों और घुसपैठिये आतंकियों के बीच फायरिंग होती रहती है।

ऑपरेशन ऑलआउट से लगातार सफाया जारी

गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में आतंकियों के सफाये के लिए सुरक्षा बल लंबे समय से ऑपरेशन ऑलआउट चला रहे हैं। इसके तहत जिस इलाके में संदिग्ध लोगों की हलचल ज्यादा होती है या आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलती है वहां सेना सर्च ऑपरेशन करती है। इस ऑपरेशन को अब तक जबर्दस्त सफलता मिली है। इसके तहत पाकिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े कई दहशतगर्द और उनके कमांडर ढेर हो चुके हैं।

Published on: