विविध भारत

पंजाब: पठानकोट में देखे गए हथियारबंद संदिग्‍ध, फिदायीन होने के शक पर जारी किया अलर्ट

पंजाब के पठानकोट में संदिग्ध आतंकियों के देखे जाने के बाद अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

2 min read
Apr 19, 2018

नई दिल्ली। पंजाब के पठानकोट में संदिग्ध आतंकियों के तलाश में शुरू सर्च आॅपरेशन के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आईजी बॉर्डर जोन एसपीएस परमार के अनुसार इलाके में कुछ संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली थी। पिछले 3-4 दिनों से जारी सर्च आॅपरेशन में अभी तक कुछ भी संदेहास्पद हाथ नहीं लगा है। बता दें कि एयर बेस के पास हथियारों से लैस दो संदिग्ध लोगों को देखा गया था। जिसके बाद पठानकोट में अलर्ट जारी कर दिया गया था। इस दौरान पुलिस ने पठानकोट में नाकाबंदी कर तीनों लोगों की तलाश शुरू की है।

अर्लट के बाद चेकिंग जारी

दरअसल, पठानकोट में एक स्थानीय व्यक्ति ने सोमवार को तीन संदिग्ध आतंकवादियों को लिफ्ट देने का दावा किया था, जिसके बाद क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया था। व्यक्ति ने दावा किया था कि उसने रविवार रात तीन लोगों को लिफ्ट दी थी। पुलिस अंदेशा जताया था कि संदिग्ध आतंकी पड़ोसी जम्मू-कश्मीर के मार्ग से आए होंगे। इस दौरान पठानकोट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच कर रही है। वहीं, पंजाब पुलिस ने ऐसे किसी भी खतरे से निपटने के लिए गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में 9 बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर लगाए हैं। बता दें कि जुलाई 2015 और जनवरी 2016 को गुरदासपुर में दीनानगर और पठानकोट में वायुसेना के एयर बेस पर एक बाद एक आतंकी हमला किया गया था।

फिदायीन होने की आशंका

जानकारी के अनुसार वर्दीधारी ये संदिग्ध आतंकी भारत-पाकिस्‍तान सीमा के पास बमियाल सेक्टर में देखे गए थे। पुलिस ने इन संदिग्धों के फिदायीन गुट के सदस्य होने की आशंका व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें

लंबे अरसे बाद बॉलीवुड की ये 5 जो​ड़ियां बड़े पर्दे पर दिखेंगी साथ, कभी रहे थे अफेयर के चर्चे
Published on:
19 Apr 2018 09:43 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत