विविध भारत

वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का 95 वर्ष की उम्र में निधन, वाजपेयी को दी थी बड़ी नसीहत

वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का निधन, 95 की उम्र में ली अंतिम सांस। दोपहर एक बजे लोधी घाट पर होगा अंतिम संस्कार
2 min read
kuldip
वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का 94 वर्ष की उम्र में निधन, वाजपेयी को दी थी बड़ी नसीहत

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। 95 वर्ष की उम्र में नैयर ने अंतिम सांस ली। कुलदीप नैयर काफी दशकों से पत्रकारिता श्रेत्र में सक्रिय थे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी थीं। दोपहर 1 बजे लोधी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पाकिस्तान के सियालकोट में लिया जन्म

14 अगस्त 1924 को पाकिस्तान के सियालकोट में जन्मे कुलदीप नैयर ने अपनी शुरुआती शिक्षा यहीं से पूरी की। यूएस से पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद दर्शनशास्त्र में उन्होंने पीएचडी की। भारत सरकार के प्रेस सूचना अधिकारी के पद पर कई वर्षों तक कार्य करने के बाद वे यू॰एन॰आई॰, पी॰आई॰बी॰, 'द स्टैट्समैन', 'इण्डियन एक्सप्रेस' के साथ लम्बे समय तक जुड़े रहे। वे पच्चीस वर्षों तक 'द टाइम्स' लन्दन के संवाददाता भी रहे।

बतौर उर्दू प्रेस रिपोर्टर से शुरू किया करियर

कुलदीप नैयर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर उर्दू प्रेस रिपोर्टर की थी। वह दिल्ली के समाचार पत्र द स्टेट्समैन के संपादक भी रह चुके थे। पत्रकारिता के अलावा वह बतौर एक्टिविस्ट भी कार्यरत थे। ये कुलदीप की लेखनी का ही असर था कि इमरजेंसी के दौरान कुलदीप नैयर को भी गिरफ्तार किया गया था।

1990 में ग्रेटब्रिटेन में उच्चायुक्त नियुक्त

नैयर 1996 में संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य थे। 1990 में उन्हें ग्रेट ब्रिटेन में उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था, अगस्त 1997 में राज्यसभा में नामांकित किया गया था। इतना ही नहीं कुलदीप नैयर डेक्कन हेराल्ड (बेंगलुरु), द डेली स्टार, द संडे गार्जियन, द न्यूज, द स्टेट्समैन, द एक्सप्रेस ट्रिब्यून पाकिस्तान, डॉन पाकिस्तान, प्रभासाक्षी सहित 80 से अधिक समाचार पत्रों के लिए 14 भाषाओं में कॉलम और ऐप-एड लिखते हैं।

विवादों से भी रहा गहरा नाता
कुलदीप नैयर पर छद्म धर्मनिपेक्ष होने के साथ साथ हिंदू विरोधी होने के का भी आरोप समय समय पर लगता रहता है। नैयर ने तो यहाँ तक कहा डाला की प्रधानमंत्री वाजपेयी को कानून बनाना चाहिए जो किसी राष्ट्रीय स्वयं सेवक को उच्च पद के लिए अयोग्य बनाये।

Updated on:
23 Aug 2018 09:08 am
Published on:
23 Aug 2018 09:04 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video