Highlights लगातार 6 दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार में अच्छी खरीदारी है। सेंसेक्स करीब 1,718.94 अंक मजबूत होकर 48,004.71के स्तर पर पहुंच गया है।
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश कर दिया है। उनके कई ऐलान के बाद शेयर बाजार में रौनक देखी जा रही है। सेंसेक्स में 1270 अंकों का उछाल देखा जा रहा है। लगातार 6 दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार में अच्छी खरीदारी है। सेंसेक्स 1,718.94 अंक मजबूत होकर 48,004.71 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी भी 448.60अंकों की तेजी के साथ 14,000 के पार चला गया।
गौरतलब है कि इस बार बजट ऐसे समय में पेश हुआ है, जब कोरोना वायरस महामरी के कारण अर्थव्यवस्था पर काफी दबाव है। इस बार बजट में इंफ्रा और हेल्थ पर खास ध्यान दिया गया है। इसके साथ इंश्योरेंस सेक्टर में खास छाल देखने को मिल सकता है। इस सेक्टर 74 फीसदी विदेशी निवेश की अनुमति दे दी गई है।
स्क्रैपिंग पॉलिसी से ऑटो बाजार में आई तेजी
वित्त मंत्री के ऐलान के बाद ऑटो सेक्टर में देखी जा रही है। शेयरों में करीब 2 फीसदी की बढ़तोरी देखी गई है। वहीं 11.20 बजे बीएसई ऑटो इंडेक्स 2 फीसदी ऊपर था। खासकर मारूती सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा कुछ ऐसे शेयर है जिनको सरकार के ऐलान के बाद फायदा होगा। कुछ सप्ताह पहले सरकार ने नई स्क्रैपेज पॉलिसी को मंजूरी दी थी जो अप्रैल 2022 में प्रभाव में आएंगी।
पिछले हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
गौरतलब है कि शुक्रवार को बीते सप्ताह के मुकाबले 2,592.77 अंकों यानी 5.30 फीसदी की गिरावट के साथ 46,285.77 पर बंद हुआ था। इस माह ऐतिहासिक उंचाई को छूने के बाद सेंसेक्स करीब 4,000 अंक टूटा है, जबकि निफ्टी में 1,000 अंकों की गिरावट आई है।
बजट से पहले रिकॉर्ड GST कलेक्शन
बजट से पहले भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है, जनवरी में GST की रिकॉर्ड तोड़ वसूली की गई है। सरकार ने 1.20 लाख करोड़ की बंपर कमाई की है। बीते साल के मुकाबले 8 फीसदी कलेक्शन ज्यादा हुआ है।