इस बजट में खेतीहर किसानों की आय बढ़ाने के लिए बजट बढ़ाने की बात कही गई है। गौरतलब है कि तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इस कारण सरकार के खिलाफ कई आवाजें उठने लगी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कृषि कानून के कारण नाराज चल रहे किसानों और कृषि सेक्टर में केंद्र सरकार बातचीत के जरिए कई बड़े बदलाव ला सकती है।