
नई दिल्ली। शनिवार को एयर इंडिया की उड़ाने में देरी हुई। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) हवाई अड्डे पर यात्री घंटों परेशान भी होते रहे। खबरों के अनुसार एयरलाइंस को तकनीकी सेवा मुहैया करवाने वाली आइटी कंपनी का सर्वर शनिवार दोपहर ठप हो गया। करीब डेढ़ घंटे तक सर्वर डाउन रहा। इस कारण से आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एयरलाइंस के बोर्डिंग, वेब चेक इन और बैगेज ट्रैकिंग का काम प्रभावित किया।
23 उड़ानों में हुई देरी
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को करीब 23 विमानों की उड़ान में देरी हुई। इसमें ज्यादातर फ्लाइट्स आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली थी। उड़ानों में देरी को लेकर प्रवक्ता ने बताया कि ऐसा सॉफ्टवेयर में खराबी के चलते हुआ।साथ ही प्रवक्ता ने ये भी बताया कि सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी करीब 15 से 30 मिनट तक रही। लेकिन, इससे एयरपोर्ट के सभी ऑपरेशंस पर करीब डेढ़ घंटे तक असर रहा।
यात्री हुए परेशान
एयर इंडिया की 23 उड़ानों में देरी होने के चलते शनिवार को सैकड़ों यात्री इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे रहे। यात्रियों का कहना था कि उड़ानों में देरी की वजह से उन्हें कई घंटे इंतजार करना पड़ा और तकनीकी खराबी के बारे में एयरलाइंस की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई। कुछ ने सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का भी इजहार किया। एक यूजर्स ने लिखा, "मैं दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। वहां एयर इंडिया की सारी सर्विसेज दो घंटे तक डाउन थी।" वहीं एक और यूजर्स ने कहा, "हम करीब डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करते रहे। एयर इंडिया की लखनऊ से दुबई जाने वाली फ्लाइट 2:50 पर टेकऑफ होनी थी, लेकिन हमें इंतजार करना पड़ा।"
आपको दें कि एयर इंडिया सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन का जिम्मा Sita पर है। यह एक वैश्विक एयरलाइंस आईटी सर्विस सॉल्यूशन कंपनी है, जो चेक-इन, बोर्डिंग और बैगेज ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराती है। एसआइटीए का संचालन करने वाली आइटी कंपनी का मुख्यालय अटलांटा में है