विविध भारत

सर्जिकल स्ट्राइक जश्न पर शिवसेना ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- ‘शहीद जवानों के नामों का फायदा उठा रही बीजेपी’

एक बार फिर शिवसेना ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है।

2 min read
सर्जिकल स्ट्राइक जश्न पर शिवसेना ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- 'शहीद जवानों के नामों का फायदा उठा रही बीजेपी'

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने पर देशभर में पराक्रम पर्व मना रही है। राजस्थान के जोधपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद मौजूद हैं। वहीं, इस कार्यक्रम को लेकर शिवसेना ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। शिवसेना नेता बाबुराव माने ने कहा कि भाजपा शहीद जवानों के नामों का फायदा उठा रही है।

शिवसेना का भाजपा पर हमला

शिवसेना का कहना है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तान के खिलाफ लड़ते हुए कई जवान शहीद हो गए, लेकिन भाजपा नेताओं ने कभी उनका नाम नहीं लिया और न ही अपने भाषणों में उनका जिक्र किया। बाबुराव ने कहा कि भाजपा सर्जिकल स्ट्राइक में शहीद हुए जवानों का नाम इसलिए ले रही है, क्योंकि पार्टी उनका राजनीतिक फायदा उठा रही है। शिवसेना के इस आरोप से एक बार फिर हड़कंप मच गया है। चर्चा यह भी है कि अभी भी दोनों पार्टियों के बीच सब कुछ सही नहीं है। गौरतलब है कि देशभर में सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी पराक्रम पर्व मना रही है। इस दौरान कई तरह के कार्यक्रम के आयोजन किए जा रहे हैं।

दो साल पहले हआ था सर्जिकल स्ट्राइक

गौरतलब है कि सितंबर, 2016 में आतंकियों ने जम्‍मू-कश्‍मीर के उड़ी सैन्‍य शिविर में हमला कर दिया था। इस हमले के बाद देश में हाहाकार मच गया था। जवाब में भारत ने 28-29 सितंबर की रात जम्मू-कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल के आसपास के इलाक़ों में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी (पीओके) में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। इस सर्जिकल स्ट्राइक ने पूरे विश्व को सकते में डाल दिया था। आपको बता दें कि सर्जिकल स्‍ट्राइक एक ऐसा सैन्‍य हमला होता है, जिसमें किसी खास लक्ष्य को निशाना बनाया जाता है। उस ऑपरेशन में आतंकी कैंपों को तबाह किया गया था। ये कैंप एलओसी पर 500 मीटर से लेकर 2 किलोमीटर तक की रेंज में चल रहे थे। ये ऑपरेशन रात 12.30 बजे शुरू हुआ था और कम से कम सुबह 4.30 बजे तक चला। इसके बाद हमारे सैनिक सही सलामत वापस लौट आए थे। अब इस सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे हो गए हैं और जश्न मनाया जा रहा है।

Published on:
28 Sept 2018 03:26 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत