विविध भारत

Shivsena की केंद्र से अपील- Galwan Valley पर दावे के लिए China को जवाब दे India

China ने एक बार फिर केंद्र शासित लद्दाख के Galwan Vally अपना दावा किया है Shivsena ने केंद्र सरकार से Galwan Vally पर China के दावे का जवाब देने की को कहा

2 min read
Shivsena की केंद्र से अपील- Galaan Valley पर दावे के लिए China को जवाब दे India

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) द्वारा यह कहने के बाद कि भारतीय जमीन पर कोई विदेशी घुसपैठ नहीं है, चीन ( China ) ने एक बार फिर केंद्र शासित लद्दाख के गलवान घाटी ( Galwan Valley ) पर अपना दावा किया है। चीन के विदेश मंत्रालय ( Foreign Ministry of China ) के प्रवक्ता झाओ लीजियान ने कहा है कि Galwan Valley भारत-चीन सीमा ( India-China Border ) के पश्चिमी हिस्से में LAC पर चीन की ओर है। उन्होंने कहा कि कई सालों से चीन सीमा के सैनिक क्षेत्र में गश्त करते रहे हैं और ड्यूटी पर रहे हैं। इस बीच शिवसेना ( Shivsena ) ने केंद्र सरकार ( Central Government ) से गलवान घाटी पर चीन के दावे का जवाब देने की को कहा है। शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ( Priyanka Chaturvedi ) ने शनिवार को कहा कि लद्दाख में गलवान घाटी इलाके पर भारत की संप्रभुत्ता है इसलिए केंद्र को चीन के इस दावे का जवाब देना चाहिए।

आपको बता दें कि सोमवार रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुए खूनी संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। भारत और चीन के बीच पिछले पचास सालों में यह सबसे बड़ा टकराव माना जा रहा है। वहीं, गलवान घाटी पर चीन के दावे को भारत ने खारिज किया है। भारत ने चीन अपनी गतिविधियों को एलएसी के उस ओर ही सीमित रखने की बात कही है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हुई सर्वदलीय बैठक में चीन से हुए टकराव पर कहा था कि न तो किसी ने हमारी सीमा में प्रवेश किया है, न ही किसी भी पोस्ट पर कब्जा किया गया है।

इस बयान पर कांग्रेस और विपक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा था कि तो फिर 20 जवान कैसे शहीद हुए। अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने बैठक के एक दिन बाद शनिवार को कहा है कि कुछ लोग प्रधानमंत्री मोदी के बयान की शरारतपूर्ण व्याख्या कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हुई सर्वदलीय बैठक में चीन से हुए टकराव पर कहा था कि न तो किसी ने हमारी सीमा में प्रवेश किया है, न ही किसी भी पोस्ट पर कब्जा किया गया है। इस बयान पर कांग्रेस और विपक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा था कि तो फिर 20 जवान कैसे शहीद हुए। अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने बैठक के एक दिन बाद शनिवार को कहा है कि कुछ लोग प्रधानमंत्री मोदी के बयान की शरारतपूर्ण व्याख्या कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Solar Eclipse 2020: पिछले साल PM Modi ने भी देखी थी Ring of Fire, मीडिया में छा गया था उनका चश्मा
Updated on:
20 Jun 2020 07:24 pm
Published on:
20 Jun 2020 06:43 pm
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहीं

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात