विविध भारत

SIT पहुंची जामिया यूनिवर्सिटी, स्टाफ और छात्रों से की पूछताछ

जामिया के लाईब्रेरी में घंटों तक डेरा जमाए रही पुलिस डीसीपी राजेश देव कर रहे हैं टीम को लीड जेएमआईयू के चीफ प्रॉक्टर ने किया पुलिस के साथ सहयोग  
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Feb 2020, 10:06 AM IST
jamia.jpeg
जामिया यूनिवर्सिटी पहुंची SIT की टीम।

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से जामिया हिंसा को लेकर एक साथ कई संदिग्ध वीडियो बाहर आने से के बाद से दिल्ली पुलिस में खलबली मची हुई है। हालांकि जवाब पुलिस ने कई वीडियो जारी किए हैं। इस मसले पर 4 दिन से चुप दिल्ली पुलिस ने अपनी चुप्पी तोड़ी। मंगलवार को दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की एसआईटी को जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय पहुंचकी मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसआईटी टीम के प्रमुख डीसीपी एसआईटी राजेश देव थे। टीम कई घंटे तक जामिया में डेरा जमाए रही। मंगलवार देर रात दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने इसकी जानकारी खुद ही अधिकृत बयान जारी करके दी।

दिल्ली पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी अधिकृत बयान के मुताबिक जामिया मिलिया इस्लामिया की लाइब्रेरी में काफी देर तक एसआईटी टीम मौजूद रही। टीम ने उन स्थानों का भी गहन निरीक्षण किया जो वीडियो में दिखाई पड़ रहे हैं। जामिया मिलिया परिसर में पहुंची दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की एसआईटी ने स्टाफ और छात्रों से भी बातचीत की।

बातचीत का मकसद था हर बिंदु की तह तक पहुंचना। इस अवसर पर विवि के चीफ प्रॉक्टर ने भी सहयोगात्मक रवैया अख्तियार किया। दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक जामिया मिलिया विश्वविद्यालय परिसर में एसआईटी टीम के सदस्य करीब 3 घंटे मौजूद रहे।

Updated on:
19 Feb 2020, 10:06 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता