विविध भारत

मुंबईः कोर्ट में बैठे जज को सांप ने डसा, मची अफरातफरी

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक अदालत के चैंबर एक सांप ने जज को ही काट लिया और इससे अफरातफरी मच गई। जज को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2018, 11:29 AM IST
 snake
snake

मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक अदालत के चैंबर एक सांप ने जज को ही काट लिया और इससे अफरातफरी मच गई। हालांकि अच्छा यह रहा कि जज को डसने वाला सांप जहरीला नहीं था। जज को सांप के काटे जाने की जानकारी मिलते ही कोर्ट में मचे हड़कंप के दौरान ही जल्द जज को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि सांप को ढूंढ़कर पकड़ने के बाद दूसरी जगह ले जाकर छोड़ा गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार सुबह बंदर रोड स्थित पनवेल कोर्ट में जुडिशल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (जेएमएफसी) अपने चैंबर में बैठे हुए थे। इसी दौरान रैट स्नेक प्रजाति के एक सांप ने उन्हें काट लिया। आम बोलचाल में इसे धामन सांप के रूप में पुकारा जाता है।

इस संबंध में पनवेल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भुजबल ने बताया, "मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे बिना जहर वाले एक सांप ने जेएमएफसी सीपी काशिद के दाएं हाथ में काट लिया। इसके बाद जज को पनवेल के सब-डिविजनल अस्पताल में ले जाया गया। बाद में यहां से उन्हें ओल्ड पनवेल के गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसी दिन शाम को अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई।"

उधर, इस घटना के बाद कोर्ट प्रशासन ने एक सांप पकड़ने वाले को कोर्ट चैंबर में बुलाया। संपेरे ने सांप को पकड़ने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास स्थान पर छोड़ दिया। पनवेल सब-डिविजनल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नागपाल येम्पले ने बताया, "जज इलाज कराने के लिए यहां आए थे लेकिन बाद में उन्हें किसी दूसरे अस्पताल ले जाया गया।"

घटना की जानकारी मिलने के बाद उक्त जज से मिलने पहुंचे पनवेल के सीनियर इंस्पेक्टर विनोद चव्हाण ने कहा, "इस बारे में फिलहाल कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई। लेकिन जब मुझे पता चला कि जज को सांप ने काट लिया है, तो मैं अनौपचारिक रूप से उनका हाल जानने के लिए मुलाकात करने पहुंच गया।"

बताया जा रहा है कि यह घटना कोर्ट नंबर 2 की है। इस अदालत की इमारत काफी पुरानी हो चुकी है। हाल ही में अदालत के एक हिस्से को अशोक बाग स्थित नई इमारत में स्थानांतरित कर दिया गया है। अदात परिसर का पिछला हिस्सा खुला हुआ है।

Updated on:
5 Sep 2018, 11:29 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत