27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोबरा के डसने से हुई थी मौत, 40 साल बाद दरवाज़े हुई दस्तक और फिर…

84 वर्ष की एक औरत अचानक अपने घर लौट आई हैैै जबकि 40 वर्षों से उनके परिवार ने उन्हें मरा हुआ समझ लिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 5 Sep 2018, 10:02 AM IST

woman died 40 years before came back to home

कोबरा के डसने से हुई थी मौत, 40 साल बाद दरवाज़े हुई दस्तक और फिर...

नई दिल्ली। यह पूरा वाकया किसी बॉलिवुड फिल्म का सीन लग सकता है लेकिन यह असल जिंदगी की कहानी है। दरअसल, 84 वर्ष की एक औरत अचानक अपने घर लौट आई हैैै जबकि 40 वर्षों से उनके परिवार ने उन्हें मरा हुआ समझ लिया था। बता दें कि, उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के पास मझगवां जिले के इनायतपुर गांव में विलासा नाम की एक औरत को सन 1976 में एक जहरीले सांप ने काट लिया था। पतारा निवासी विलासा देवी की पहली शादी धीरपुर चरैया के छेद्दू से हुई थी। उनके दो बच्चे राजकुमारी व मुंशीलाल थे। पति से अनबन पर उन्होंने दूसरा विवाह इनायतपुर के कल्लू से कर लिया था। उनकी और कल्लू की चार संतान हैं। 32 साल की उम्र में एक रात सोते समय सांप ने उनके हाथ में काट लिया था। परिवारवालों ने औरत के शव का गंगा नदी में अंतिम संस्कार भी कर दिया था।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सालों पहले वह अपने जानवरों के लिए घास काटने गई थी तभी उसे एक ब्लैक कोबरा ने काट लिया था। जब वह लौटी तो उसके परिजनों ने उसको झांड़-फूंक करने वाले एक बाबा के पास ले गए। बाबा के सारे तरीके बेअसर साबित हुए और उसके बाद परिजनों ने समझा कि उसकी मौत हो गई है। सांप के काटने से उसकी मृत्यु नहीं हुई थी बल्कि वह केवल बेहोश हो गई थी एवं पास ही के एक गांव में निवास करने वाले रामशरण नामक शख्स ने उसकी जान बचाई थी। घटना के दिन वह बेहोश हो गई थी। उन्होंने अपनी याददाश्त खो दी थी। कुछ ही दिन पहले उनकी याददाश्त वापस आई तो उन्होंने एक लड़की को सब कुछ बताया। 40 साल बाद अचानक से दरवाजे पर अपनी मां को देखकर उनकी बेटियों राजकुमारी और मुन्नी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूरी कहानी सुनने के बाद हर कोई इसे बॉलीवुड की फिल्म से कम नहीं समझता। हालांकि अब विलासा देवी हंसी ख़ुशी अपने परिवार के साथ रहती हैं उन्हें घर वापस आए लगभग दो साल हो गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग