विविध भारत

मौसम अपडेटः जम्मू में बर्फबारी के साथ देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम अपडेटः जम्मू में बर्फबारी के साथ देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2018, 8:40 AM IST
snowfall
मौसम अपडेटः जम्मू में बर्फबारी के साथ देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। मौसम के करवट लेने के साथ ही देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना बढ़ गई है। यही नहीं रात के तापमान में भी तेजी से गिरावट आ रही है। मौसम विभाग की माने तो दक्षिण-पश्चिम मानसून अब लगभग जा चुका है और उत्तर पश्चिम मानसून जोर पकड़ रहा है। यही वजह है कि आने वाले दो दिन में देश के कई इलाकों में मौसम में खासा बदलाव देखने को मिलेगा। इसी कड़ी में शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर में जोरदार बर्फबारी हुई है। माना जा रहा है इससे उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चलने और तापमान के लुढ़कने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का दौर भी अभी खत्म नहीं हुआ है। दक्षिण भारत समेत कई इलाकों में 48 घंटे बारिश की संभावना है।

मौसम में आ रहे बदलाव की बात करें तो शनिवार-रविवार दक्षिण प्रायद्विपीय भारत में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। तटीय और दक्षिण कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु, पुडुचेरी में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर बिजली की चमक के साथ तूफान आ सकता है।


आज तमिलनाडु और पुडुचेरी और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा इन राज्यों में कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ तूफान की संभावना बनी हैं। दक्षिण प्रायद्विपीय भारत में अगले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा रहेगा।

बीते दिन के मौसम के हाल की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना , रायलसीमा, तमिलनाडु , पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, जम्मू एवं कश्मीर, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और लक्षद्वीप के कर्इ स्थानों पर भारी बारिश हुर्इ। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस के साथ राजस्थान का फलोदी इलाका सबसे गर्म रहा। न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस के साथ उत्तराखंड का पंतनगर सबसे ठंडा रहा।


हिमाचल और जम्मू में बर्फबारी
हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के आसार हैं। अगले 48 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में तापमान तेजी से लुढ़केगा। यहां बारिश के साथ बर्फबारी की संभावनाएं हैं। हालांकि स्थानीय लोग इसे अच्छा बता रहे हैं क्योंकि इससे पर्यटकों की आवक शुरू होगी।

Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत