विविध भारत

…तो क्या इस वजह से तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच बढ़ी दूरियां, अब तलाक तक की आ गई नौबत

तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के लिए पटना कि सिविल कोर्ट में अर्जी भी दाखिल कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2018, 9:01 PM IST
...तो क्या इस वजह से तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच बढ़ी दूरियां, अब तलाक तक की आ गई नौबत
...तो क्या इस वजह से तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच बढ़ी दूरियां, अब तलाक तक की आ गई नौबत

पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने का फैसला लिया है। इस बाबत तेजप्रताप ने पटना कि सिविल कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी है। लेकिन इन सबके बीच आपको पता है कि तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच रिश्ते में खटास की असल वजह क्या है। दरअसल शुभ और अशुभ मानने वालों के बीच यह बात जोरों पर चल रही है कि तेजप्रताप और ऐश्वर्या का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा इसका संकेत शादी के दिन ही मिल गया था। बता दें कि कई ऐसी घटना शादी के दिन घटित हुई जिसको लेकर अब तरह-तरह की शंकाए गढ़ी जा रही है।

जयमाला के दौरान टूट गया था मंच

आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी बहुत ही हंगामेदार रही थी। सबसे पहले तेजप्रताप यादव की शादी में जयमाला के बाद मुख्य मंच की सीढ़ी टूट गई थी और फिर शादी में मेहमानों के बीच खाने को लेकर भगदड़ भी मच गई थी। बता दें कि तेजप्रताप की शादी वेटनरी ग्राउंड में आयोजित की गई थी जिसमें काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी। काफी लोग खाना नहीं मिलने के कारण गुस्सा हो गए थे और फिर भीड़ ने खाने के काउंटर को ही पलट दिया था। इस अनियंत्रित भीड़ को काबू करने के लिए आयोजकों को लाठियां तक चलानी पड़ी थी। इसके बाद अनियंत्रित भीड़ ने वीआइपी और मीडिया के लिए बने पंडाल को अलग करने वाले घेरे को तोड़ दिया और लोग खाने की चीजें लूटने लगे। बता दें कि इस हादसे के दौरान मंच पर लालू यादव और उनके समधी चंद्रिका राय का पूरा परिवार मौजूद था। सबसे विचित्र घटना तब घटी जब जयमाला के बाद वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए कई लोग एक साथ मंच पर चढ़ गए। जिसके कारण मंच का एक हिस्सा टूट कर गिर गया था।

Updated on:
3 Nov 2018, 9:01 PM IST
Published on: