26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजप्रताप-ऐश्वर्या के तलाक को लेकर मचे बवाल के बीच देखे दोनों के साथ बिताए खुशनुमा पलों की यादें

भले ही तेज—ऐश्वर्या की शादी आज नाजुक मोड़ पर है लेकिन एक समय इनकी जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 3 Nov 2018, 7:28 PM IST

tej pratap and aishwaraya

tej pratap and aishwaraya

पटना: बिहार का लालू परिवार एक बार फिर चर्चा में है। लेकिन अबकि बार कोई राजनीतिक वजह न होकर लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी इसका कारण है। दरअसल तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या को तलाक देने के लिए पटना के कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। ऐश्वर्या ने इस पर अब तक कुछ भी नहीं कहा है पर छ माह पूर्व हुए विवाह को खत्म करने के पीछे तेजप्रताप यादव ने बहुत से कारण दिए है। भले ही तेज—ऐश्वर्या की शादी आज नाजुक मोड़ पर है लेकिन एक समय इनकी जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

दोनों परिवारों का रसूख को लेकर हुई चर्चा

तेजप्रताप यादव की शादी को लेकर पहले बहुत से कयास लगाए जा रहे थे। पर जब उनके परिवार ने यह साफ किया कि ऐश्वर्या से उनकी शादी होने वाली है तो दोनों के परिवारों के रसूख को लेकर चर्चाएं तेज हो गई। लालू परिवार के बारे में तो सभी बखूबी जानते है,ऐश्वर्या राय भी एक राजनीति में अच्छी साख रखने वाले परिवार की बेटी है। उनके दादा दरोगा राय 16 फरवरी 1970 से 22 दिसंबर 1970 तक बिहार के मुख्यमंत्री थे। जबकि उनके पिता चंद्रिका राय भी पूर्व मंत्री रह चुके है।

पति व सास के साथ लिया शिव का आर्शीवाद

तेज—ऐश्वर्या की शादी के बाद लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी अपनी बेटे की शादी को लेकर बेहद खुश थी। राबड़ी देवी ने अपनी बहू को परिवार के लिए लकी बताया था इसके बाद वह बेटे—बहू को भगवान शिव के मंदिर में पूर्जा अर्चना के लिए लेकर गई और दोनों के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। इस मौके पर तेज—ऐश्वर्या काफी खुश नजर आए।

साथ मनाया मीसा भारती का जन्मदिन

साईकिल पर की सवारी,गुजारें रोमांटिक पल

शादी के तुरंत बाद जब दोनों के हनीमून स्पॉट को लेकर कयास लगाए जा रहे थे तभी बिहार के इस हाईप्रोफाइल जोड़े ने एक दूसरे के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर तहलका मचा दिया था। इन फोटोज में तेजप्रताप यादव ऐश्वर्या को साइकिल की सवारी करवाते नजर आ रहे थे। दोनों की इस जोड़ी को सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया था। अंतिम समय में दोनों को मुंबई में एक साथ देखा गया था जब दोनों पति—पत्नी लालू प्रसाद यादव की कुशल—क्षेम पूछने अस्पताल गए थे। इसके बाद तेजप्रताप भ्रमण में व्यस्त रहे।

अब तक सामने आई बातों से तेज—ऐश्वर्या के रिश्ते में किसी तरह की दरार होने की बात सामने नहीं आई थी। पर तेजप्रताप की और से अर्जी दायर करने और दोनों के बीच टकराव की वजह को उजागर करने के बाद से हड़कंप मच गया। हाल में परिजन तेजप्रताप को मनाने का प्रयास कर रहे है। तलाक की अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई 29 नवंबर को होनी है इस हाइप्रोफाइल जोडे की शादी का भविष्य क्या होगा यह तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग