विविध भारत

21 June: साल के सबसे बड़े दिन पड़ रहा है सूर्य ग्रहण, 18 साल बाद दिखेगा दुर्लभ नजारा

Solar Eclipse On Longest Day 21 June : सूर्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 10.19 मिनट से होगी। ये करीब साढ़े तीन घंटे रहेगा यह कंकणाकृती सूर्यग्रहण है। इस तरह के ग्रहण में दिन में भी शाम जैसा दिखाई देता है

less than 1 minute read
Jun 09, 2020
Solar Eclipse On Longest Day 21 June

नई दिल्ली। कोरोना काल के चलते भले ही सारी चीजें अस्त-व्यवस्त हो गई हो, लेकिन आसमान में इन दिनों कई रोमांचक घटनाएं देखने को मिल रही हैं। लगातार एस्ट्रॉयड्स (Asteroids) की बारिश के बाद अब 21 जून (Longest Day Of The Year) को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2020) पड़ने वाला है। खगोलशास्त्रियों के अनुसार इस बार का ग्रहण इसलिए खास है क्योंकि ये 21 जून यानी साल के सबसे बड़े दिन में पड़ रहा है। ये नजारा काफी अनोखा होगा। ऐसी अद्भुत घटना 18 साल बाद देखने को मिलेगी।

खगोलविदों (Astronomers) के अनुसार सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) के समय सूर्य एक चमकते सोने के छल्ले की तरह नजर आएगा। साल के सबसे बड़े दिन लगने वाला यह सूर्यग्रहण पूरे भारत में कहीं आंशिक रूप से तो कहीं पूर्ण रूप से दिखाई देगा। ऐसा दुर्लभ नजारा हर 18 साल बाद देखने को मिलता है। यह कंकणाकृती सूर्यग्रहण है और इस तरह के ग्रहण में दिन में भी शाम जैसी स्थिति हो जाताी है। इस दिन दोपहर ठीक 12 बजे सूर्य ग्रहण अपने पूर्ण स्थिति में रहेगा।

दिल्ली स्थित नेहरू तारामंडल की निदेशक रत्ना श्री ने कहा कि यह एक रोचक खगोलीय घटना है। इससे सौर मंडल के बारे में काफी कुछ नया समझने को मिलेगा। चूंकि ये ग्रहण काफी बड़ा है इसलिए इसे खुली आंखों से देखने की कोशिश न करें। राजधानी दिल्ली में भी ग्रहण दिखाई देगा। इसकी शुरुआत सुबह 10.19 मिनट से होगी। जो 3.28 घंटे 36 सेकेंड तक रहेगा।

Published on:
09 Jun 2020 05:31 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश