विविध भारत

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के 1,993 नए मामले सामने आए लॉकडाउन में फंसे लोगों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन (Special trains ) चलेंगी

less than 1 minute read
मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के 1,993 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 564 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ( Health Ministry ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वहीं, कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ( Modi Goverment ) ने 3 मई तक लॉकडाउन ( Lockdown in india ) लागू किया हुआ है।

इस बीच लॉकडाउन के चलते अलग-अलग स्थानों में फंसे लोगों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने स्पेशल ट्रेन ( Special trains ) चलाए जाने की मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों और छात्रों को विशेष ट्रेन के जरिए उन्हें उनके मूल स्थानों पर भेजने की अनुमति दे दी है।

इस दौरान सभी सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए स्पेशल ट्रेेनें चलाई जाएंगी।

दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से देश में कई स्थानों पर फंसे मजदूरों को उनके गृह राज्य भेजने सहित तमाम गाइडलाइन जारी की गई हैं।

जिसके बाद कई राज्यों ने केंद्र सरकार से ऐसे लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की थी।

गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि देश के अलग—अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के साथ ही छात्रों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों समेत अन्य लोगों के लिए आवागम की अनुमति दी है।

अब लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें

कोरोना से बचने के लिए दिल्ली हाइकोर्ट में सेंट्रलाइज्ड एसी की जगह लग सकते हैं पंखे
Updated on:
01 May 2020 11:23 pm
Published on:
01 May 2020 06:02 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?