विविध भारत

भारतीय सीमा में घुसे श्रीलंका के नौसैनिक, दो हजार से ज्यादा मछुआरों पर किया हमला

श्रीलंका के नौसैनिकों की बड़ी कार्रवाई भारत की सीमा में घुसकर मछुआरों पर किया हमला कई मछुआरों के जाल में भी काट डाले
less than 1 minute read
acccc-3.jpg

नई दिल्ली। पाकिस्तान से चल रहे तनाव के बीच श्रीलंका ने भारत में बड़ी कार्रवाई कर दी है। देश के दक्षिण इलाके में श्रीलंका ने बड़ा हमला कर दिया है। तमिलनाडु के रामेश्वरम में रहने वाले 2000 से अधिक मछुआरे श्रीलंकाई समुद्री इलाके में मछली पकड़ने गए तो श्रीलंका की नौसेना ने उन पर भारतीय समुद्री क्षेत्र में घुसकर कथित तौर पर हमला किया।
रामेश्वरम मछुआरा संघ के प्रमुख पी. सेसुराजा के मुताबिक मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतरे थे। उसी समय श्रीलंका ने इस बड़े हमले का अंजाम दिया।

पड़ोसी मुल्क श्रीलंका का दुस्साहस सामने आया है।

श्रीलंका ने हजारों भारतीय मछुआरों पर सैन्य कार्रवाई कर डाली।

आपको बता दें कि श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों ने भारतीय क्षेत्र में घुसकर उन्हें वहां से खदेड़ दिया।

वहीं प्रभावित मछुआरों का आरोप है कि नौसैनिकों ने उनकी 10 नौकाओं में पड़े मछली पकड़ने के जालों को भी काट दिया।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब श्रीलंका ने इस तरह का हमला किया है।

इससे पहले भी श्रीलंकाई नौसेनिकों ने 14 सितंबर को नेदुनतीवू तट के पास कथित तौर पर मछली पकड़ते हुए चार मछुआरों को ही गिरफ्तार किया था।

Published on:
01 Oct 2019 03:15 pm