विविध भारत

चंद्रयान 2ः दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही चांद की ताजा तस्वीरें, देख कर आप भी हो जाएंगे खुश

SRO ने चंद्रयान-2 के TMC-2 कैमरे से खींची गई चंद्रमा की सतह की तस्वीरें शेयर की चंद्रयान-2 के कैमरे से भेजी गईं ये तस्वीरें न केवल रोमांचक बल्कि अद्भुत हैं ISRO सुबह 5.30 से 6.30 के बीच चंद्रयान-2 को चांद की तीसरी कक्षा में डालेगा।

2 min read
Aug 26, 2019
o1.png

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 को 28 अगस्त को चांद की तीसरी कक्षा में प्रवेश कराया जाएगा। इस बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) ने चंद्रयान-2 के TMC-2 कैमरे से खींची गई चंद्रमा की सतह की तस्वीरें शेयर की हैं।

चंद्रयान-2 के कैमरे से भेजी गईं ये तस्वीरें न केवल रोमांचक बल्कि अद्भुत हैं।

आपको बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) सुबह 5.30 से 6.30 के बीच चंद्रयान-2 को चांद की तीसरी कक्षा में डालेगा।

आपको बता दें कि भारतीय स्पेस एजेंसी ने गुरुवार को चंद्रयान-2 स्पेसक्राफ्ट द्वारा चांद की खींची गई पहली तस्वीर जारी की थी।

इस तस्वीर को चांद से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई पर 21 अगस्त को लिया गया था। इसरो ने ट्वीट में लिखा कि चंद्रयान 2 विक्रम लैंडर द्वारा चांद की सतह से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई से 21 अगस्त 2019 को खींची गई चांद की पहली तस्वीर देखें।

इसरो ने कहा कि इस तस्वीर में मेयर ओरिएंटल बेसिन और अपोलो क्रेटर की पहचान की जा सकती है।

आपको बता दें कि इससे पहले ISRO ने 21 अगस्त को Chandrayaan-2 को चांद की दूसरी कक्षा में प्रवेश कराया था।

गौरतलब है कि भारतीय स्पेस एजेंसी ने गुरुवार को चंद्रयान-2 स्पेसक्राफ्ट द्वारा चांद की खींची गई पहली तस्वीर जारी की। इस तस्वीर को चांद से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई पर 21 अगस्त को लिया गया।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्वीट में लिखा कि चंद्रयान 2 ( Chandrayaan-2 ) विक्रम लैंडर द्वारा चांद की सतह से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई से 21 अगस्त 2019 को खींची गई चांद की पहली तस्वीर देखें। इसरो ने कहा कि इस तस्वीर में मेयर ओरिएंटल बेसिन और अपोलो क्रेटर की पहचान की जा सकती है।

Updated on:
26 Aug 2019 07:11 pm
Published on:
26 Aug 2019 07:05 pm