विविध भारत

खबरदार! प्रदूषण से बचने के लिए सभी मास्क नहीं है कारगार, पहनने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

खतरानाक होते प्रदूषण से बचने के लिए लोग मास्क का सहारा ले रहे हैं। मास्क की बिक्री खूब हो रही है।

3 min read
खबरदार! प्रदूषण से बचने के लिए सभी मास्क नहीं है कारगार, पहनने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर की आबोहवा लगातार खराब हो रही है। प्रदूषण बढ़ रहा है। दिल्ली गैस चैंबर बनने के मुहाने पर खड़ी है। इस बीच एंटी-पॉल्यूशन मास्क की बिक्री भी बढ़ गई है। प्रदूषण से बचने के लिए लोग मास्क का सहारा ले रहे हैं। लेकिन जनता अभी भी ऐसे मास्क खरीद रही है जो प्रदूषण से बचने के लिए कारगार नहीं हैं। आप जब भी मास्क खरीदने जाएं तो मास्क के बारे में पूरी जानकारी जरूर होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें

दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना होगा मुश्किल, नासा ने जारी की खतरे की तस्वीर

मास्क से जुड़ी अहम जानकारी से पहले आप को बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि प्रदूषण की वजह से विकासशील देशों में सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2016 में घरेलू और आम वायु प्रदूषण की वजह से 15 साल से कम उम्र के तकरीबन छह लाख बच्चों की मौत हुई। रिपोर्ट के अनुसार, इनमें करीब 1,10,00 बच्‍चों की मौत अकेले भारत में हुईं।

कितने तरीके के होते हैं मास्क

डॉक्टर्स का कहना है कि मास्क अच्छी गुणवत्ता के होने चाहिए, जैसे N95 मास्क। वैसे मास्क का तभी फायदा है, जब उन्हें काफी कसकर पहना गया हो, नहीं तो प्रदूषित हवा अंदर लीक होगी। ज्यादा समय तक मास्क पहने रहना भी सही नहीं होता है। आइए जानते हैं कितने तरह के होते हैं मास्कः

1- सर्जिकल मास्क: यह मास्क सामान्य मास्क है, जो डॉक्टर्स के सर्जिकल मास्क के रूप में जाना जाता है। ये मास्क सिर्फ एक बार के इस्तेमाल के लिए होते हैं। वह भी कुछ ही घंटों के लिए। इससे वायु प्रदूषण से बचने में कोई सहायता नहीं मिलती है। यह मास्क 15-20 रुपए का आ जाता है।

2- N-95, N-99 मास्क: N-95 पार्टिकुलेट रेस्पिरेटर हैं। जहां पर धूल मिट्टी के कण अधिक होते हैं वहां पर ये पहना जाता है। इसे ज्यादातर पर्यटक और ट्रैफिक पुलिस के जवान पहने नजर आते हैं। ये श्वसन मास्क काफी प्रसिद्ध है। यह मास्क दूसरे मास्क से अच्छा है। इसे दो से तीन दिन तक यूज किया जा सकता है। बाजार में इस की कीमत करीब 80-120 रुपए है। जिन्हें सांस की समस्या है, उनके लिए ठीक नहीं है। एन -95 श्वसन यंत्र (मास्क ) कण पदार्थ (पीएम 2.5) को फ़िल्टर करने में सक्षम है। वैसे N-95 को अच्छा मास्क माना जाता है।

3- गैस मास्क: यह गैस मास्क होते हैं। इनकी कीमत ज्यादा होती है। यह आमतौर पर फिल्म व टीवी कार्यक्रमों में ही दिखाई दिए जाते हैं। टोटोबोबो मास्क भी होते हैं जो काफी महंगे होते हैं।

कैसे पहने मास्क?

डॉक्टर बताते हैं कि मास्क को पहनने और उपयोग करने के विशेष तरीके हैं।
- सही तरीके से मास्क पहनना चाहिए।
- सुनिश्चित कर लें कि मास्क पूरी तरह चेहरे पर फिट बैठा है या नहीं।
- थूक लगने और सांस की नमी से मास्क की फिल्टर करने की क्षमता ख़त्म हो जाती है।
- नमी वाला मास्क स्वास्थ्य के लिए अधिक घातक हो जाता है।

वैसे मास्क जहरीली होती हवा से बचने का बस मानसिक सुकून देते हैं, सचमुच की राहत नहीं। यह राहत तभी मुमकिन होगी जब पर्यावरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रदूषण को कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाना जरूरी है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में मौत बांट रहा प्रदूषण, युवाओं में स्ट्रोक की समस्या बढ़ी-विशेषज्ञ
Published on:
30 Oct 2018 01:52 pm
Also Read
View All