27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना होगा मुश्किल, नासा ने जारी की खतरे की तस्वीर

नासा ने जो तस्वीर जारी की है, उसमें दिख रहा है कि पंजाब में लगातार किसान पराली जला रहे हैं, जो आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर की मुसीबत बढ़ाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 29 Oct 2018, 9:43 PM IST

Pollution

दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना होगा मुश्किल, नासा ने जारी की खतरे की तस्वीर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव के साथ-साथ प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए आने वाले दस दिन बहुत खतरनाक रहने वाले हैं, क्योंकि प्रदूषण की वजह से आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर की हवा और भी जहरीली हो जाएगी और इसका सबूत नासा ने जारी भी किया है।

दिल्ली की तरफ बढ़ते खतरे की नासा ने जारी की तस्वीर

दरअसल, नासा ने सोमवार को एक तस्वीर जारी की है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की वजह से उठा धुंआ लगातार दिल्ली और आसपास के इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना दूभर हो जाएगा। माना जा रहा है दिवाली के आसपास और दिवाली के बाद स्मॉग की समस्या गंभीर हो जाएगी।

पंजाब में लगातार जलाई जा रही है पराली

नासा के द्वारा सैटेलाइट के जरिए जारी की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि लाल-लाल डॉट से भरी तस्वीर खतरे की ओर इशारा करती है। तस्वीर में जो लाल डॉट दिख रहे हैं वो पूरे पंजाब के खेतों में लगी हुई आग है। यहां किसान बड़े पैमाने पर पराली जला रहे हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि पूरा पंजाब ऐसे निशानों से भरा हुआ है। ये वो इलाके हैं जहां किसान पराली जला रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने पुरानी गाड़ियों पर लगाया बैन

नासा की तस्वीरों पर नजर डालें तो पता चलता है कि महीने की शुरुआत से ही राज्य में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हालांकि प्रदूषण की समस्या को लेकर सरकार भले ही गंभीर हो या ना हो, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक अहम फैसला सुना दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कहा है कि वो एक सोशल मीडिया अकाउंट बनाए जहां लोग दिल्ली की प्रदूषण के बारे में शिकायत कर सकें। अदालत ने दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग से यह भी कहा है कि वह अपनी वेबसाइट पर 10 साल से पुराने डीजल वाहन और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों की लिस्ट जारी करें ताकि उन्हें जब्त किया जा सके।