विविध भारत

कठुआ गैंगरेप: गवाहों ने कहा-एसआईटी परेशान करती है, सुप्रीम कोर्ट बोला- हाईकोर्ट जाइए

कोर्ट ने तीनों को यह अनुमति जरूर प्रदान कर दी कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की आगे की पूछताछ के दौरान उनके परिजन उनके साथ रह सकते हैं।
2 min read
Jul 02, 2018
Kathua rape case
कठुआ गैंगरेप: गवाहों ने कहा-एसआईटी परेशान करती है, सुप्रीम कोर्ट बोला- हाईकोर्ट जाइए

नई दिल्ली। कठुआ गैंगरेप के तीन गवाहों को सुप्रीम कोर्ट ने तगड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने ने मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले तीन गवाहों को अपनी फरियाद लेकर जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट जाने को कहा है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविल्कर और जस्टिसडीवाई चंद्रचूड़ की खंडपीठ ने सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान तीनों गवाहों के आरोपों की जांच कराने की मांग भी ठुकरा दी।

मुख्य आरोपी का सहपाठी भी आरोपी

शीर्ष अदालत ने तीनों गवाहों -साहिल शर्मा, सचिन शर्मा और नीरज शर्मा की याचिका का निपटारा कर दिया। तीनों इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक विशाल जंगोत्रा के सहपाठी हैं। कोर्ट ने हालांकि तीनों को यह अनुमति जरूर प्रदान कर दी कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की आगे की पूछताछ के दौरान उनके परिजन उनके साथ रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बुराड़ी केस में मृतक के रिश्तेदार का दावा, बाबाओं पर परिवार को नहीं था परिवार को यकीन

एसआईटी पर लगा उत्पीड़न का आरोप

जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सुब्रमण्यम और अधिवक्ता शोएब आलम ने कोर्ट को बताया कि गवाहों से दोबारा पूछताछ की जा चुकी है और उनके बयान भी दोबारा दर्ज कराए जा चुके हैं। छात्रों का आरोप है कि उन पर इन तथ्यों के विपरीत बयान दर्ज कराने के लिए दबाव डाला जा रहा है कि जंगोत्रा सात जनवरी से 10 फरवरी तक उनके साथ मुजफ्फरनगर में ही था। ये सभी मुजफ्फरनगर के एक कॉलेज में बीएससी (कृषि) के छात्र हैं।

सात आरोपियों पर आरोप तय

बता दें कि 7 जून को पंजाब की एक अदालत ने कठुआ जिले में आठ वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के बाद निर्मम हत्या मामले में सात आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए। जिला एवं सत्र न्यायालय ने यहां आठ आरोपियों में से सात के खिलाफ आरोप तय कर दिए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जम्मू-कश्मीर से यहां स्थानांतरित हुई मामले की सुनवाई 31 मई से शुरू हुई थी। इन सात आरोपियों को 31 मई को पठानकोट में स्थानांतरित कर दिया गया था। यह आरोपी हैं, मामले का कथित मास्टरमाइंड सांजी राम, उसका बेटा विशाल जंगोत्रा, रसाना गांव का विशाल का मित्र, एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर, एक हवलदार और दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ)। आठवां आरोपी एक नाबालिग है और उसके मामला की सुनवाई कठुआ में अलग से की जा रही है।

कठुआ में हुई थी बच्ची से दरिंदगी

गौरतलब है कि जम्मू क्षेत्र के कठुआ के नजदीक के एक गांव में घूमंतू समुदाय की आठ वर्षीय एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी। यह बच्ची 10 जनवरी को अपने घर के पास से लापता हो गई थी। एक हफ्ते बाद उसका शव उसी इलाके से बरामद हुआ था।

Published on:
02 Jul 2018 09:14 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video