पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के तहत घरेलू हिंसा, दहेज की मांग करने,अपनी पत्नी को धमकी देने और उसे मारने का प्रयास करने सहित विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि तालिब ने कठुआ बलात्कार और हत्या मामले मे बलात्कारियों के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया था। तालिब ने इस आंदोलन की कमान संभाल कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त की थी।