विविध भारत

Sushant Case : Riya Chakraborty के खुलासे से बॉलीवुड में हड़कंप, 5 बड़े नशेबाजों पर कार्रवाई सबसे पहले

सुशांत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती मुंबई की भायखला जेल में हैं। ड्रग्स मामले में रिया ने एनसीबी को 25 लोगों के शामिल होने की एक सूची सौंपी। रिया की सूची में सारा अली सबसे बड़ा नाम है। सारा सैफ अली व अमृता सिंह की बेटी हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2020, 11:46 AM IST
Rhea Chakraborty
ड्रग्स मामले में रिया ने एनसीबी को 25 लोगों के शामिल होने की एक सूची सौंपी।

नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा होने के बाद से बॉलीवुड में हड़कंप की स्थिति है। बड़बोले अभिनेताओं, फिल्म निर्माता-निर्देशकों व फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियां इस समय खौफ में हैं। इन लोगों को एनसीबी की बड़ी कार्रवाई का डर सता रहा है।

जानकारी के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ( Riya Chakraborty ) ने NCB को मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के 25 नामों की सूची सौंपी है। एनसीबी को रिया ने बताया कि इस सूची में शामिल लोग बॉलीवुड में ड्रग्स के कारोबार में लिप्त हैं।

अभी तक ये नाम आए सामने

सुशांत मामले की जांच के दौरान NCB ने बॉलीवुड के 25 नामों को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक 5 नाम खुलकर सामने आए हैं। इन पांचों के खिलाफ एनसीबी जल्द कार्रवाई करने के मूड में है।

सैफ की बहन सारा सबसे बड़ा नाम

फिलहाल ड्रग्स मामले की जांच कर रही एजेंसी एनसीबी ने रिया की ओर से मुहैया कराई गई सूची को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पहली कटेगरी के तहत 5 नाम सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में जिन सेलेब्रीटीज का नाम लिया है, उसमें सबसे बड़ा चेहरा हैं सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का नाम है। सारा अली खान की मां का नाम अमृता सिंह हैं।

मुकेश छाबड़ा जाना पहचाना नाम

रिया ने इस सूची में दूसरा नाम एक्टर रकुल प्रीत सिंह है। तीसरा नाम डिजाइनर सीमोन खंभाटा, सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त और रेनड्रॉप मीडिया की फाउंडर और डायरेक्टर रोहिणी अय्यर और मुकेश छाबड़ा का नाम शामिल है। रिया की ड्रग्स टीम का ये पांचवां नाम मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का एक चर्चित नाम है। अब एनसीबी रिया की ड्रग्स टीम के इन पांच बड़े नाम पर जल्द कानूनी कार्रवाई शुरू कर सकती है।

बता दें कि एसएसआर केस में आरोपी रिया चक्रवर्ती ड्रग्स मामले में मुंबई की भायखला जेल में 14 दिन की जुड़िशियल कस्टडी में हैं। रिया ने जमानत पर जेल से बाहर निकलने के लिए विशेष कोर्ट के सामने कहा कि वो ड्रग्स नहीं लेतीं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जांच के दौरान अनावश्यक दबाव डालकर झूठी बातें कबूल करवाई है।

Updated on:
12 Sep 2020, 11:46 AM IST
Published on: