30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड सितारों को क्रिकेटर्स ने इस मामले में छोड़ा पीछे, Virat Kohli सबसे पसंदीदा सेलेब

टैम मीडिया एडएक्स इंडिया की ओर से जारी ताजा आंकड़े में विराट कोहली टॉप पर बरकरार। बिग गी अमिताभ बच्चन और हॉट एक्ट्रेस करीना कपूर को पछाड़ एमएस धोनी 8 नंबर और से दो पर पहुंच गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 11 Sep 2020, 2:22 PM IST

Virat kohli

टैम मीडिया एडएक्स इंडिया की ओर से जारी ताजा आंकड़े में विराट कोहली टॉप पर बरकरार।

नई दिल्ली। भारत में बॉलीवुड और क्रिकेट ऐसे क्षेत्र हैं जहां अगर किस्मत साथ दे तो पैसों की बरसात होती है। क्रिकेट स्टारों को तो देश में भगवान के समान दर्जा दिया जाता है। ऐसा इसलिए कि क्रिकेट में बेहतर परफॉर्मेंस और फेस वैल्यू के दम पर विज्ञापन जगत में क्रिकेटर्स छा जाते हैं। टैम मीडिया एडएक्स इंडिया की ओर से जारी ताजा आंकड़े भी यही कहानी बयां करते हैं।

टैम मीडिया एडएक्स इंडिया के नए आंकड़ों के मुताबिक टॉप-10 सेलिब्रिटी विज्ञापन रैंकिंग के मामले में क्रिकेटरों ने बॉलीवुड स्टारों को पछाड़ दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli ) ने साल 2020 में शुरू से ही टॉप पर बने हुए हैं। फिलहाल उन्हें झटका देने वाला दूर-दूर तक कोई नहीं है।

Rhea Chakraborty की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट का करेंगी रुख

वहीं पिछले दो महीनों में धोनी की रैंकिंग में आश्चर्यजनक सुधार हुआ है। जुलाई और अगस्त में एमएस धोनी 8 नंबर से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यानि विराट के बाद आज भी धोनी ही सबसे ज्यादा पंसद किए जा रहे हैं।

उन्होंने सेलेब विज्ञापन रैंकिंग मामले में बिग बी अमिताभ बच्चन और हॉट एक्ट्रेस करीना कपूर सहित बॉलीवुड अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है। धोनी को ओप्पो, गल्फ ऑयल, सनफीस्ट, टीवीएस और मास्टरकार्ड सहित 30 ब्रांडों का विज्ञापन इन दिनों कर रहे हैं।

PM Modi : नई शिक्षा नीति से भारत के भविष्य को मिलेगी दिशा

AdeEx की रिपोर्ट के मुताबिक सेलिब्रिटी-एंडोर्समेंट का प्रति दिन औसत वॉल्यूम जुलाई की तुलना में अगस्त में 9 फीसदी हो गया है। कोहली 7 फीसदी शेयर के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। कोहली के बाद दूसरा नंबर एमएस धोनी का है। दूसरी तरफ जुलाई में सेलिब्रिटी विज्ञापन का वॉल्यूम में 16% की गिरावट आई है।

धोनी से जुड़े ब्रांडों ने कहा कि वे क्रिकेट से सन्यास लेने के बावजूद बेहतर परफॉर्म कर रहे हैं। होटल और कंज्यूमर गुड्स कंपनी ITC के डिविजनल चीफ एक्जीक्यूटिव हेमंत मलिक ने कहा कि धोनी के साथ Sunfeast का जुड़ाव जारी रहेगा।

बता दें कि भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने 16 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने तीन आईसीसी ट्रॉफी-2007, टी-20 विश्व कप, 2011 में 50 ओवर विश्व कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के साथ सीमित ओवर-इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल कप्तान के रूप में रिकॉर्ड कायम किया।

ट्रेजडी किंग Dilip Kumar को नहीं बताई जाती परेशान करने वाली बातें, जानें क्यों?