30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rhea Chakraborty की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट का करेंगी रुख

सेशंस कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती समेत सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज की। अब रिया के वकील मानशिंदे के पास है हाईकोर्ट में अपील का विकल्प।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 11 Sep 2020, 12:56 PM IST

rhea chakra borty

सेशंस कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती समेत सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में ड्रग्स कनेक्शन में बुरी तरह फंसी रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका को आज सेशंस कोर्ट ने भी खारिज कर दिया। सेशन कोर्ट के इस निर्णय से तय हो गया है कि रिया च्रक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती सहित अन्य सभी आरोपियों को फिलहाल जेल में ही रात गुजरानी पड़ेगी।

रिया के पास हाईकोर्ट में अपील का विकल्प
अब रिया चक्रवर्ती के अधिवक्ताओं के पास एक ही विकल्प है कि वो सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करें। इस बारे में तत्काल रिया के अधिवक्ताओं ने कुछ नहीं बताया है। साथ ही ये भी तय नहीं है कि वो हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे या नहीं।

फिलहाल सेशंस कोर्ट ने ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती के अलावा शौविक चक्रवर्ती, अब्दुल बासित, दीपेश सांवत, सैमुअल मिरांडा और जैद की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

वकील ने बताया था रिया की जान को खतरा
आपको बता दें कि रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने सेशंस कोर्ट में बुधवार को रिया की जमानत की याचिका फाइल की थी। आज जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान रिया के वकील मानशिंदे ने कहा था कि हिरासत में रिया चक्रवर्ती की जान को खतरा है।

दरअसल, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नेशनल कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में नाम आने के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद मजिस्ट्रेट अदालत ने रिया को 14 दिन यानि 22 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। रिया तीन दिनों से भायखला जेल में हैं। एनसीबी ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।