30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sajid Khan पर एक मॉडल का गंभीर आरोप, कहा – ऑडिशन के वक्त काम देने के बदले रखी थी ये शर्त

ट्विटर पर यूजर्स ने साजिद खान की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित मॉडल ने बताया वो पहले अपनी बात को रखने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। मॉडल ने लिखा है कि ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 12 Sep 2020, 11:43 AM IST

sajid khan

ट्विटर पर यूजर्स ने साजिद खान की गिरफ्तारी की मांग की।

नई दिल्ली। मीटू घटना के बाद एक बार फिर बॉलीवुड में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस बार अभिनेता और फिल्मकार साजिद खान ( Sajid Khan ) पर एक मॉडल ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। इसके बाद से ट्विटर पर यह हैशटैग अरेस्ट साजिद खान ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स ने इस मामले में साजिद खान को गिरफ्तार करने की मांग की है।

फिल्मकार साजिद खान पर यह आरोप इंस्टाग्राम के जरिए डिंपल पॉल नामक एक मॉडल ने लगाया है। मॉडल डिम्पल पॉल ने अपने अनऑफिसियल अकाउंट से लिखा है कि जब मीटू मूवमेंट की शुरुआत हुई थी। उस समय कई लोगों ने साजिद खान पर अपनी बात रखी थी, लेकिन मैं ऐसा करने का साहस नहीं जुटा पाई।

उद्धव के बचाव में उतरे Sharad Pawar, कहा - कंगना के दफ्तर में हुई तोड़फोड़ में महाराष्ट्र सरकार का रोल नहीं

इसकी वजह बताते हुए मॉडल ने लिखा है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई कलाकारों की तरह मेरा कोई गॉडफादर नहीं है। मुझे परिवार का खर्चा भी चलाना था इसलिए मैं चुप रही।

अब मेरे माता-पिता की जिम्मेदारी से मैं फ्री हूं। अपने लिए कमाती हूं और जीतू हूं। इसलिए अब मैं साहस जुटाकर बोल सकती हूंं। उन्होंने बताया कि 17 साल की उम्र में साजिद खान द्वारा मेरा शोषण किया गया था।

डिंपल पॉल ने बताया कि साजिद ने उनके साथ एक ऑडिशन के दौरान ये हरकत की थी। उन्होंने मेरे साथ गंदी बातें कीं। मुझे छूने की कोशिश की। यहां तक कि अपनी अगली फिल्म हाउसफुल में काम के एवज में अपने सामने कपड़े भी उतारने को कहा।

अपने पोस्ट के अंत में डिंपल पॉल ने लिखा है कि भगवान जाने ऐसा उन्होंने कितनी लड़कियों के साथ किया होगा। मैं, सहानुभूति पाने के लिए यह सब नहीं लिख रही हूं। मैं ऐसा इसलिए कर रही हूं क्योंकि मुझे एहसास हुआ है कि इसने मुझे काफी बुरी तरीके से प्रभावित किया है।

Rhea Chakraborty की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट का करेंगी रुख

इस घटना के बाद से मैं परेशान रहने लगी हूं। मेरे पास बताने का उस वक्त कोई चारा नहीं था। लेकिन अब यह सही समय है। ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए। न कि इसे केवल कास्टिंग काउच का मामला बताकर छोड़ देना चाहिए। ऐसे लोग सभी को अपने इशारों पर चलाते हैं और उनके सपने छीन लेते हैं।

गिरफ्तारी की मांग

इंस्टाग्रम पर मॉडल के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने साजिद खान को

ट्रोल करने का काम जारी है। एक यूजर्स ने हैशटैगअरेस्टसाजिदखान हेड से लिखा है कि यह सीरियल मॉलेस्टर अब तक जेल में क्यों नहीं है?

बॉलीवुड सितारों को क्रिकेटर्स ने इस मामले में छोड़ा पीछे, Virat Kohli सबसे पसंदीदा सेलेब

आदतन यौन अपराधी

एक अन्य यूजर ने लिखा है कि साजिद खान आदतन यौन अपराधी है। इसे सलाखों के पीछे होना चाहिए। ट्विटर को ऐसे दानवों के लिए ब्लू टिक की जगह रेड टिक का बंदोबस्त करना चाहिए। बता दें कि इस मुद्दे पर अभी तक साजिद की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।