विविध भारत

एसवाई कुरैशी ने ट्वीट कर बताया, पीएम के हेलीकॉप्‍टर की जांच करने वाले IAS का निलंबन ‘दुर्भाग्‍यपूर्ण’

आईएएस अधिकारी ने हेलीकॉप्‍टर की जांच कर गलत नहीं किया पीएमओ और चुनाव आयोग जांच के दायरे में आता है चुनाव आयोग ने खुद की छवि सुधारने का अवसर गंवा दिया

2 min read
एसवाई कुरैशी ने ट्वीट कर बताया, पीएम के हेलीकॉप्‍टर की जांच करने वाले IAS का निलंबन 'दुर्भाग्‍यपूर्ण'

नई दिल्‍ली। ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्‍टर की जांच मामले में एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले में पूर्व मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त एसवाई कुरैशी ने ट्वीट कर बड़ा बयान दिया है। अपने ट्वीट में उन्‍होंने पीएम मोदी के हेलीकॉप्‍टर की जांच करने वाले आईएएस अधिकारी के निलंबन को 'दुर्भाग्‍यपूर्ण' करार दिया है। उन्‍होंने बताया है कि इस मामले में चुनाव आयोग को सख्‍ती दिखाने की जरूरत नहीं थी।

बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से एक वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारी को निलंबित करने की वजह से पीएम मोदी के हेलीकॉप्‍टर की जांच का मुद्दा नए सिरे से गरमा गया है।

छवि सुधारने का मौका गंवाया

पूर्व चुनाव आयुक्‍त एसवाई कुरैशी ने कहा है कि ओडिशा में बतौर पर्यवेक्षक तैनात कर्नाटक काडर के आईएएस अधिकारी का निलंबन कर चुनाव आयोग और पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद की छवि सुधारने का सुनहरा अवसर गंवा दिया। उन्‍होंने कहा कि अगर आईएएस अधिकारी के निलंबन से बचा जाता तो इसका लोगों के बीच अच्‍छा संदेश जाता है। उन्‍होंने कहा कि कानून की नजरों में सभी समान होता है। चुनाव आयोग और पीएम दोनों जांच के दायरे में आते हैं। पीएम मोदी के हेलीकॉप्‍टर की जांच कर वरिष्‍ठ अधिकारी ने नियमों का उल्‍लंघन नहीं किया था।

सीएम पटनायक को भेजा सलाम

उन्‍होंने हेलीकॉप्‍टर तलाशी के मुद्दे पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के रवैये को शानदार बताया है। सीएम पटनायक जांच अधिकारियों के साथ एक स्‍टेट्मैन की तरह पेश आए। राजनेताओं को चाहिए कि वो अधिकारियों के साथ मानवीय गरिमा का परिचय दें। उन्‍होंने पटनायक के इस गरिमापूर्ण रवैये के लिए सलाम भी किया है।'

कांग्रेस ने उठाए सवाल

आपको बता दें कि ओडिशा के संबलपुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलिकॉप्टर की जांच करने वाले 1996 बैच और कर्नाटक काडर के आईएएस मोहम्मद मोहसिन को चुनाव आयोग ने बुधवार को निलंबित कर दिया। मोहसिन संबलपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग की ओर से सामान्य पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात थे। इस मामले में कांग्रेस ने पार्टी के आधिकारिक हैंडल से एक ट्वीट में लिखा है कि चुनाव आयोग ने एक अधिकारी को वाहनों की जांच करने के लिए निलंबित कर दिया। जबकि प्रधानमंत्री के वाहन को तलाशी से छूट नहीं मिलती। कांग्रेस ने ट्वीट के जरिए सवाल उठाया है कि मोदी हेलिकॉप्टर में ऐसा क्या ले जाते हैं जो वो भारत को देखने देना नहीं चाहते।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
19 Apr 2019 12:11 pm
Published on:
19 Apr 2019 09:11 am
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर